Posts

मशरक ब्रेकिंग: सोनौली बाजार पर सुबह आग लगने से लाखों की सम्पति हुई राख । पवन जेनरल स्टोर सह सुधा पार्लर Sonauli Bazar

Image
  मशरक ब्रेकिंग: सोनौली बाजार पर सुबह आग लगने से लाखों की सम्पति हुई राख । पवन जेनरल स्टोर सह सुधा पार्लर Sonauli Bazar मशरक : सोनौली बाजार पर सुबह में लगी आग से पवन जेनरल स्टोर सह सुधा पार्लर स्टोर में दस लाख रुपए का सामान जलकर हुआ राख इतना काफी तेज आग था कि फायर बिग्रेड को बुलाना पड़ा पूरी तरह से जल कर राख हुई । लाइव के लिए in24india देखे

मशरक में छठ व्रतियों ने डूबते हुए सूर्य्य को दिया पहला अर्घ्य* मशरक क्षेत्र में केरवा के पात पर उगे ले सूरज देव के पावन गीत के साथ ही छठ पर्व की गीत की धूम मची* क्षेत्र की मां बहने लगातार छठ पर्व का गीत गाकर छठ पर्व को सफल बनाने में व्यस्त है।*

Image
मशरक में छठ व्रतियों ने डूबते हुए सूर्य्य को दिया पहला अर्घ्य ,, मशरक क्षेत्र में केरवा के पात पर उगे ले सूरज देव के पावन गीत के साथ ही छठ पर्व की गीत की धूम मची *   क्षेत्र की मां बहने लगातार छठ पर्व का गीत गाकर छठ पर्व को सफल बनाने में व्यस्त है। * मशरक में छठ व्रतियो ने चार दिवसीय अनुष्ठान के तीसरे दिन डूबते हुए सूर्य्य को पहला अर्घ्य दिया। मशरक प्रखंड मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों में बाढ़ के पानी आ जाने से ज्यादात्तर छठघाटों पर छठ व्रती घाट पर नही पहुंच पाए। वे लोग अपने घरों व दरवाज़े पर ही अर्घ्य दिया। क्षेत्र में केरवा के पात पर उगे ले सूरज देव के पावन गीत के साथ ही छठ पर्व की गीत की धूम मची है। मशरक क्षेत्र में जोरो पर है। नहाय-खाय के साथ ही यह अनुष्ठान शुरू हो गया था। क्षेत्र की मां बहने लगातार छठ पर्व का गीत गाकर छठ पर्व को सफल बनाने में व्यस्त है। मशरक, डुमरसन, बड़वाघाट, अरना, कवलपुरा,  चैनपुर,  चरिहारा,  सोनौली,  खजूरी, चैनपुर चमरिया, मदारपुर,  बहरौली,  मशरक तख़्त, गंगौली,  देवरिया सहित दर्जनों गांवों में छठ व्रतियो ने अर्घ्य दिया...

भारी बारिश के कारण घर/पशुओ का नुकशान पंहुचा मशरक समस्तपुरा गांव निवासी स्थित------ बथान

Image
इनका कहना है की आज तक कोई हमारे पंचायत के मुखिया सरपंच वार्ड सहायता नहीं दिए है नहीं रहने का अच्छी तारतः से घर है | अगर इंदिरा आवास भी मिलता तो मेरा घर का  ये हाल नहीं रहता मुझे अभी तक कोई  भी ऐसा साधन नहीं मिला की जिससे मै अपना बनवा  जिससे हमें बारिश का सामना ना करना पड़े | इस स्थिति में सहायता की जरुरत है | बाकी खबरे के लिए देखते रहिये idealnews.live  

बिहार बोर्ड आनलाईन इंटर नामांकन प्रारंभ ,09 चरण में भरे जाएंगे फॉर्म,बरतें ये सावधानियां 💻🖥️💻🖥️💻🖥️💻🖥️💻🖥️💻🖥️💻🖥️💻🖥️

Image
इंटर में दाखिले के लिए आवेदन बुधवार से शुरू हो गया।2020-22 सत्र में नामांकन को इच्छुक विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं।आवेदन 17 जुलाई तक लिये जाएंगे।बिहार बोर्ड की मानें, तो तीनों संकाय मिलाकर 16 लाख 53 हजार 592 सीटों पर नामांकन लिया जायेगा।इसमें कला संकाय में सात लाख पांच हजार 12,विज्ञान संकाय में छह लाख 75 हजार 400 और वाणिज्य संकाय में दो लाख 28 हजार 180 सीटें हैं।इसके अलावा कृषि में 1520 सीटों पर नामांकन होगा। ⬛🟦🟫🙏🙏🟥🟩🟪      ज्ञात हो कि 2019 की तुलना में 2020 में सीटों की संख्या 87 हजार 780 बढ़ी है।2019 में जहां 15 लाख 65 हजार 812 सीटों पर नामांकन हुआ था,वहीं इस बार 87 हजार अधिक सीटें हैं।इस बार नामांकन के लिए सीटों की संख्या बिहार बोर्ड ने बढ़ाई है।इससे छात्र अपने मनचाहे स्कूल और कॉलेज में दाखिला ले पाएंगे। ✝️✝️✝️🌹🌹✝️✝️✝️ आवेदन में कॉलेज चुनने में बरतें सावधानियां बोर्ड ने पहले ही 2019 की मेरिट सूची कॉलेज और स्कूल वाइज जारी कर दी है।विद्यार्थी ओएफएसएस वेबसाइट पर जाकर मेरिट सूची देख सकते हैं।सूची के अनुसार आवेदन में कॉलेज या स्कूल का विकल्प भरें।ज्ञात हो कि "एक छात...

PMGKAY Scheme: मुफ्त राशन मिलने में आ रही है परेशानी, इन Phone Numbers पर दर्ज कराएं शिकायत ⚫🔺⚫🔺⚫🔺⚫🔺⚫🔴

Image
सरकार द्वारा मुफ्त राशन मुहैया कराया जा रहा है, अगर कोई इसे देने में आनाकानी करता है तो इन नंबरों पर शिकायत की PMGKAY Scheme: कोरोना महासंकट के बीच केंद्र सरकार ने आर्थिक तौर पर कमजोर तबके को मुफ्त राशन मुहैया कराने के लिए पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना (PMGKAY) शुरू की है। बुधवार को कैबिनेट बैठक में पीएम नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में इस योजना के विस्तार को मंजूरी दी गई है। इस योजना के अंतर्गत पिछले दिनों केंद्र सरकार ने 81 करोड़ से ज्यादा लोगों को नवंबर तक मुफ्त अनाज देने का ऐलान किया था, इस योजना की शुरुआत से लेकर नवंबर तक का संभावित खर्च 1.5 लाख करोड़ के आसपास बताया गया है। इस योजना के लाभार्थियों को अगर मुफ्त अनाज मिलने में किसी तरह की दिक्कत आ रही है या फिर उन्हें इसे देने वाले आनाकानी कर रहे हैं तो इसके लिए सरकार ने टोल फ्री नंबर भी शुरू किए हैं जिस पर शिकायत की जा सकती है। ⚫🛑⚫🛑⚫🛑⚫🛑⚫🛑 PMGKAY का लाभ उन लोगों को भी दिया जा रहा है जिनके पास राशन कार्ड (Ration Card) नहीं हैं, हालांकि इस योजना का लाभ पाने के लिए आधार कार्ड होना अनिवार्य है। इस योजना के अंतर्गत लाभार्थी को 5 किलो प्रति...

पीएचसी के सेवानिवृत्त सफाई कर्मी के लिए विदाई समारोह आयाेजित 🔴🔴🔴🔴🔴🔴🔴🔴🔴🔴

मशरक पीएचसी में कार्यरत चतुर्थ वर्गीय सफाई कर्मी जंगबहादुर बासफोर को मंगलवार को एक कार्यक्रम आयोजित कर भावभीनी विदाई दी गई। जिसकी अध्यक्षता पारा मेडिकल स्टाप संजय कुमार ने की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पीएचसी प्रभारी डॉ अनंत नारायण कश्यप मौजूद रहे। जहां पीएचसी प्रभारी ने पूरे पीएचसी कर्मचारियों के तरफ से सेवानिवृत्त हुई कर्मी को छाता,अटैची, कपड़ा और बुके देकर बेहतर स्वास्थ्य की कामना की। सभी कर्मचारियों ने सेवानिवृत्त जंगबहादुर के सुखी जीवन की कामना की। पीएचसी प्रभारी ने कहां कि आपने अपने जीवन का बहुमूल्य समय अस्पताल को दिया अब आप सेवानिवृत्त हो रहे हैं आप स्वस्थ और तंदुरुस्त खुशहाल जीवन जीये। मौके पर प्रखंड स्वास्थ्य मूल्यांकन पदाधिकारी प्रियाशु प्रकाश,बीसीएम लव कुश कुमार, एकाउंटेंट जगनारायण,नेसाब आलम, राजकिशोर जी, अनिल कुमार, बिनोद कुमार, फार्मासिस्ट अरबिंद कुमार , अनिल कुमार मौजूद रहें। सभी ने सेवानिवृत्त कर्मी के कार्य की सराहना की।

वाई .पी .एल के संयोजक युवराज सुधीर सिंह ने दर्जनों गांवों का दौरा किया

Image
 वाई .पी .एल के संयोजक एवं महाराजगंज लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह तथा बनियापुर विधानसभा क्षेत्र के वर्तमान विधायक केदारनाथ सिंह के भतीजे युवराज सुधीर सिंह ने कहा कि मैं जाति धर्म पंथ की नहीं जमात की राजनीति करता हूं।  मुझे सभी वर्गों का हमेशा साथ मिलता है। इसलिए मैंने तरैया विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ने का मन बनाया है।  उन्होंने उक्त बाते ईशुअपुर प्रखंड के विभिन्न गांवों में चौपाल लगाकर लोगों की समस्याएं सुनने के दौरान  कही। उन्होंने कहा कि मैं दल के दलदल से ऊपर उठकर सभी वर्गों के लोगों की सेवा करता हूं। और सदैव करता रहूंगा । मै विगत तेरह वर्षों से तरैया विधानसभा क्षेत्र की जनता की सेवा करते आ रहा हूं। चाहे बाढ़ की विभीषिका हो या कोरोनावायरस जैसी वैश्विक महामारी। मैंने अपनी जान की परवाह किए बिना आपदा की घड़ी में तन मन और धन से लोगों की सेवा की है।इसके अलावा भी दुर्घटना या अन्य विपदा में गरीबों व जरूरतमंदों को हर संभव मदद करता हूं। मैं जाति, धर्म की राजनीति करने वालों का पक्षधर नहीं हूं तथा ऐसी घिनौनी राजनीत पर प्रतिबंध ल...

महाराजगंज सांसद ने ज्योति जीवन सिलाई कटाई सेन्टर का किया उद्घाटन ⛔🛑⛔🛑⛔🛑⛔🛑⛔🛑

Image
कंपनी वृक्षारोपण अभियान और ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सिलाई कटाई बुनाई की ट्रेनिंग दी जाएगी।वही कंपनी डेंगू मलेरिया के बीमारी से बचाव हेतु दवा का भी छिड़काव करेगी जिससे यहां के लोगों को रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे मशरक प्रखंड के बहरौली पंचायत भवन के परिसर में मुखिया बहरौली की मौजूदगी में जीवन ज्योति सिलाई कटाई बुनाई प्रा लि संस्था के सौजन्य से एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुखिया अतिथि के रूप में पहुंचे महाराजगंज सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल और जदयू वरिष्ठ नेता कामेश्वर सिंह ने दीप प्रज्वलित और फीता काट कर कार्यक्रम की शुरुआत किया। मौके पर बहरौली मुखिया अजीत सिंह,जीवन ज्योति सिलाई कटाई बुनाई संस्था की सारण की डायरेक्टर ज्योति देवी, भाजपा अध्यक्ष सुनील सिंह, समाजसेवी संतोष सिंह, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष रविरंजन सिंह उर्फ मंटू,बीरबल प्रसाद, प्रोजेक्ट मैनेजर राहुल कुमार राय,ऐरिया मैनेजर संजय कुमार दुबे, शारदा नंद सिंह, विजेन्द्र कुमार विशाल उपस्थित रहे। कार्यक्रम में महाराजगंज सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने कहा कि संस्था ने कोरोना काल में लोगों को रोजगार क...

पानापुर में आसमानी बिजली गिरने से दो महिला घायल ⛔🔴⛔🔴⛔🔴⛔🔴⛔🔴

Image
पानापुर प्रखंड क्षेत्र में लगातार पांच दिनों से रुक-रुककर हो रही बारिश ने किसानों को भारी राहत दी है। लोगों को बारिश का इंतजार था। मगर लगातार एक सप्ताह से हुई मुसलाधार बारिश के साथ घनघोर बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से दो महिला घायल हो गई है। मामला है कि पानापुर प्रखंड के भोरहा गांव में मंगलवार की अहले सुबह में संतोष महतो के मकान के उपर छत पर गड़े माड़ो के बांस पर आकाशीय बिजली गिरने से छत छेदकर आकाशीय बिजली घर में जा घुसी जिसके चपेट में घर में सोयी दो महिला जख्मी हो गयी। आनन-फानन में दोनों को स्थानीय प्रखंड चिकित्सा केंद्र में भर्ती कराया गया।आकाशीय बिजली गिरने से बिजली के मीटर भी जल गई, बता दें कि शादी समारोह में शामिल होने के लिए तरैया प्रखंड के उसरी गाँव निवासी रामाशंकर महतो की 36 वर्षीय पत्नी ललिती देवी और 60 वर्षीय रूपझरी देवी दो दिन पूर्व ही शादी में शामिल होने आई थी। घायल को परिजनों द्वारा दोनों को घायलवस्था में स्थानीय पीएचसी में इलाज के लिए ले जाया गया है जहां दोनों का इलाज चल रहा है।

घर वालें बोलें बीमारी से हुई मौत, गांव वालें बोले कोरोना से हुई मौत 🟥✝️🟥✝️🟥✝️🟥✝️🟥✝️

Image
मामला है कि अरना पूरब टोला गांव निवासी स्व मथुरा शर्मा के पैतालीस वर्षीय पुत्र प्रदीप शर्मा सिलीगुड़ी से एक सप्ताह पहले घर आये थे तब से ही उनका तबीयत खराब था उन्हें सर्दी खासी बुखार के साथ फेफड़ा से सास लेने की समस्या थी। और सोमवार की सुबह चार बजे के करीब उनकी मौत हो गई 🟥🟦🟥🟦🟥🟦🟥🟦🟥🟦 शिक्षक नेता संतोष सिंह ने मामले में पहल करतें हुए पीएचसी में खबर कर जिले से जांच टीम को बुलाकर स्वाग जांच के लिए भेजा मशरक थाना क्षेत्र के अरना पूरब टोला गांव में काली स्थान के पास सिलीगुड़ी से आये एक व्यक्ति की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई वही परिजनों ने बताया कि मौत कोरोना से हुई है। मामला है कि अरना पूरब टोला गांव निवासी स्व मथुरा शर्मा के पैतालीस वर्षीय पुत्र प्रदीप शर्मा सिलीगुड़ी से एक सप्ताह पहले घर आये थे तब से ही उनका तबीयत खराब था उन्हें सर्दी खासी बुखार के साथ फेफड़ा से सास लेने की समस्या थी। और सोमवार की सुबह चार बजे के करीब उनकी मौत हो गई जिससे परिजनों में हड़कंप मच गया। उनकी मौत के बाद उसके दरवाजे पर गांव वाले भी जाने से डरने लगे और जब तक जांच नहीं हो जाती तब तक दाह संस्कार नही होगा कह...

जुड़ुआ पुत्रो को जन्म दे शिक्षिका ने तोड़ा दम ✝️🟥✝️🟥✝️🟥✝️🟥✝️🟥

Image
शिक्षिका की मौत से प्रखण्ड के शिक्षकों में शोक की लहर पानापुर(सारण)प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय पकड़ी नरोत्तम में पदस्थापित एक शिक्षिका ने पटना के एक निजी नर्सिंग होम में जुड़वां पुत्रो को जन्म देकर खुद मौत की आगोश में चली गयी । मृत  शिक्षिका पकड़ी नरोत्तम गांव निवासी सुरेश कुमार सिंह की 36 वर्षीया पत्नी उर्मिला सिंह बतायी जाती है जो वर्ष 2007 में  शिक्षक के पद पर नियोजित हुई थी  घटना के संबंध में बताया जाता है कि प्रसव पीड़ा होने पर परिजन उसे इलाज के लिए पटना ले गए। पटना स्थित एक निजी नर्सिंग होम में ऑपरेशन के बाद उन्होंने जुड़वां पुत्रो को जन्म दिया लेकिन  मौत को मात न दे सकी ।परिजनों के अनुसार समय पूर्व जन्मे दोनो बच्चे फिलहाल आईसीयू में है और फिलहाल स्वस्थ्य हैं। शिक्षिका की मौत की खबर मिलते ही प्रखंड के शिक्षकों में शोक की लहर दौड़ गयी ।परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ के प्रखंड अध्यक्ष जीतेन्द्र कुमार ,सचिव नवल किशोर राय ,सुरेश कुमार यादव, सुधीर सिंह, निरंजन सिंह ,अशोक राय ,बीआरपी कांता राम ,कवींद्र रेणु , रमेश कुमार सिंह ,प्रियरंजन कुमार  ,सुशील प्रसाद,वि...

मशरक में कोरोना माई की होने लगी पूजा, फैला है अंधविश्वास 🟤⛔🟤⛔🟤⛔🟤⛔🟤⛔

Image
भारत की धरती देवभूमि की संस्कृति आस्था और विश्वास से बनी है लेकिन इससे भी इंकार नही किया जा सकता है कि जब आस्था जब विश्वास से अंधविस्वास में बदल जाती है तो बड़ी मुसीबत भी लेकर आती है। कई बार इसका नुकसान बड़ा हो जाता है। अब कोरोना को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में जो अंधविस्वास फैला है वो किसी बड़ी मुसीबत का मार्ग प्रसस्त कर रहा।मशरक प्रखंड क्षेत्र में सोमवार की सुबह हर गांव में दर्जनों महिलाओं ने हाथ में पूजन सामग्री लोटे में जल लिए हुए निकल पड़ी जितने लोगों की नजर पड़ी सभी लोग अधंविश्वास में पड़ीं महिलाओं को देखकर हतप्रभ रह गए।कोरोना वायरस जैसे वैश्विक महामारी जो चीन के वुहान‌ शहर से निकल कर पूरे विश्व में अपना रौद्र रूप दिखा रहा है जिसे सारा संसार एक जैविक हथियार मान रहा है, वही मशरक प्रखंड के लगभग सभी पंचायतों की महिलाएं इसे कोरोना माई समझ गई,और घर से लोंग इलाइची लड्डू फूल लेकर  बाहर के मैदान में पहुंची और कोरोना भगाने को लेकर मंगल गीत भी गाए और पूजा अर्चना कर सिंदूर से रोड़ी अब तक के साथ कोरोना माई की पूजा भी की।

ग्राउंड लेवल पर हंगरी के नागरिक विक्टर का हाल जाना छपरा विधायक और विधान पार्षद ने विक्टर ने कहा मै यहाँ काफी अच्छा महसूस कर रहा हूं यहाँ के लोग काफी अच्छे है*

विदेशी नागरिक विक्टर पर लगातार भ्रामक खबरों पर संज्ञान लेते हुए सदर अस्पताल पहुंचकर विधायक डॉ सी एन गुप्ता और विधान पार्षद डॉ वीरेंद्र नारायण यादव ने हाल जाना। इस दौरान विधायक और विधान पार्षद ने हर पहलू पर खुलकर विक्टर से बात की। इस दौरान विधायक ने बताया कि विक्टर यहाँ के व्यवस्था से काफी खुश है यहाँ तक कि इसके लिए शहर के कुछ युवा, अस्पताल प्रशासन और पुलिस कर्मी इसके भोजन का भरपुर ध्यान रख रहे है। सरकारी सुविधा के अलावे हर प्रकार के भोजन, फल उपलब्ध करवाया जा रहा है। इस दौरान बातचीत के क्रम में विधायक और विधानपार्षद ने बताया कि विक्टर यहाँ के आतिथ्य भाव से काफी खुश है और उसने कहा भी की मुझे कोई दिक्कत नहीं और मै कुशल महसूस कर रहा हूं। विधायक और विधान पार्षद ने विक्टर से कहाकि आप हमारे  अतिथि है और हमारा देश खासकर हमारा क्षेत्र बेहतरीन आतिथ्य के लिए जाना जाता है। आप स्वयं से कही न जाए लॉकडाउन के कारण परेशानी आपको हो रही है, हमारा कर्तव्य है कि आपके मंजिल तक हम सकुशल पहुंचाए जिसपर हमारा प्रयास जारी है, जिस नेक कार्य पर आप निकले है वो जरुर पूरा होगा। विधायक और विधानपार्षद ने कहा कि जिल...

*शिक्षकों को जब नहीं मिला कोरोना सुरक्षा कवचं खुद आपस में चंदा एकत्र कर बांटा कवचं*

एकमा प्रखंड के  बी आर सी कार्यालय पर  कोरोना वारियर्स शिक्षक एवं शिक्षिका के बीच कोरोना रक्षा कवच जैसे मास्क सेनेटाइजर ग्लोब्स साबुन हेण्ड वास आदि सामानों का वितरण प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रतिनिधियों द्वारा बुधवार के दिन वितरण किया गया। शिक्षक संघ के प्रतिनिधियों में  आक्रोश था कि किसी भी सरकारी  पदाधिकारी के द्वारा शिक्षकों कोरोना  वायरस से सुरक्षा हेतु कोई भी सुरक्षा समान आज तक उपलब्ध नहीं कराया गया। जिसे शिक्षकों में काफी आक्रोश व्याप्त है। इस कार्यक्रम में शिक्षक शंकर नाथ सिंह मंटू सिंह सुभाष यादव शत्रुध्न ठाकुर समरेश सिंह अरविंद कुमार आदि शामिल है।

प्रवासियों को अतिथि समझ समुचित व्यवस्था दी जाए: एडीएम

उपसमाहर्ता ने क्वारेंटाइन केन्दो का किया निरीक्षण  प्रवासियों को अतिथि समझ समुचित व्यवस्था दी जाए। उक्त बाते बुधवार को बनियापुर के कोल्हुआ उच्च विधालय स्थित कोरेंटाइन केंद्र का निरीक्षण करते एडीएम ने कही। उपसमाहार्ता डाॅ गगन कुमार ने क्वारंटाइन सेंटर निरीक्षण के दौरान सभी प्रवासियों से व्यवस्था की जायजा लिए। जहां प्रवासियों का आरोप था कि, उन्हें नहाने की बाल्टी अच्छी क्वालिटी की नहीं मिली है। तथा गंजी किसी भी कीट में प्रवासियों को नहीं दिया गया है। जिस पर उपसमाहार्ता ने सीओ स्वामी नाथ राम को तत्काल प्रवासियों के लिए गंजी तथा बच्चों का कपड़ा उपलब्ध कराने सहित समुचित व्यवस्था का निर्देश दिए। उन्होंने ने कहा कि प्रवासियों को अतिथि के रुप में समझ व्यवस्था दी जाए। तथा उन्होंने प्रवासियों से कहा कि आप कल हो कर अपने घर जाए  तथा सरकार के निर्देशों का पालन करें। और स्वास्थ्य रहे। आस पास व् घर के लोगो को संक्रमण से बचने के लिए जागरूक करे। हमलोगों का भी यही कामना रहेगा। वही उन्होंने ने मध्य विद्यालय पिपरा क्वारंटाइन सेंटर के निरीक्षण के दौरान शौचालय की संख्या तथा हैंड पम्प अतिरिक्त लगाने ...

आम आदमी पार्टी ने किया धरना प्रदर्शन

 आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष उमेश्वर सिंह उर्फ मुनि जी ने प्रदेश के आदेशानुसार विभिन्न मांगों को लेकर अपने सहयोगियों के साथ लॉक डाउन का पालन करते हुए जिला मुख्यालय के नजदीक साहेबगंज के गुड़हटी में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान प्रवासी मजदूरों को रोजगार देने, मृतक के आश्रितों को मुआवजा देने, आदि माँगो के समर्थन में दिनभर धरना पर बैठे रहे। धरना प्रदर्शन करने वालो में संगठन के सचिव राजवंशी सिंह, लहलादपुर में अरुण कुमार, बनियापुर भुनेश्वर सिंह, मढ़ौरा रणवीर चैबे, रंजीत प्रसाद यादव, संतोष यादव ,संतोष पासवान, सुशांत सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल थे

मशरक के किशुनपुरा गांव में प्रेस प्रसंग के मामले में चाकूबाजी की घटना में आठ घायल 🟥✝️🟥✝️🟥✝️🟥✝️🟥✝️

Image
मशरक थाना क्षेत्र के किसुनपुरा गांव में बुधवार को लड़की के प्रेम प्रसंग में जमकर मारपीट में आठ व्यक्ति घायल हो जिसमें दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायलावस्था में सदर अस्पताल रेफर कर दिये गये। पीएचसी मशरक में इलाज के दौरान घायल की पहचान पानापुर थाना क्षेत्र के धनौती गांव निवासी देवलाल राय के अठारह वर्षीय पुत्र चंदन कुमार और पचास वर्षीय पत्नी इन्दु देवी के रूप में हुई। वही दूसरे पक्ष की पहचान मशरक थाना क्षेत्र के कवलपुरा पंचायत के किसुनपुरा गांव निवासी छठू राम के बीस वर्षीय पुत्र अमरेश कुमार,जटू राम के सोलह वर्षीय पुत्र चन्दन कुमार,ध्रुप राम की पन्द्रह वर्षीय पुत्री पूजा कुमारी,पहृलाद राम के अठारह वर्षीय पुत्र विकास कुमार,संतोष राम के अठारह वर्षीय पुत्र पंकज कुमार, छठु राम के बाइस वर्षीय पुत्र कमलेश कुमार के रूप में हुई। मामले में किसुनपुरा गांव निवासी घायलों के परिजनों ने बताया कि धनौती निवासी चंदन कुमार का ममहर केशव राय के यहां है । वही वो आकर एक लड़की से प्रेम करता हैं उसी क्रम में बुधवार को गांव आया तो गांव के लड़कों ने उसे समझाने-बुझाने की कोशिश की जिससे युवक ने चाकू निकालकर एकाएक सब पर ...

मशरक प्रखंड कार्यालय परिसर में खुला प्रवासी सहायता सेन्टर ✝️🟥✝️🟥✝️🟥✝️🟥🟥✝️

Image
मशरक प्रखंड में दूसरे राज्यों से आ रहे प्रवासी लोगों के इधर उधर भटकते रहने के मामले को प्रखंड प्रशासन ने गंभीरता से लेते हुए उनकी सहायता करने के लिए प्रखंड कार्यालय परिसर में प्रवासी सहायता सेन्टर का उद्घाटन किया गया।प्रवासी सहायता सेन्टर का उद्घाटन बीडीओ राजीव कुमार सिन्हा ने किया। मौके पर सीओ ललित कुमार सिंह, थानाध्यक्ष रत्नेश कुमार वर्मा मौजूद रहें। मौके पर बीडीओ राजीव कुमार सिन्हा ने कहा कि सरकार के नये नियम के अनुसार प्रखंड क्षेत्र में जितने भी प्रवासी लोग आ रहे हैं वे पहले प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित प्रवासी सहायता सेन्टर पर आयेंगे जहां उनका स्वास्थ्य जांच करके ही प्रखंड स्तर पर खुलें क्वारेंटाइन सेंटर में या उन्हें अपने घरों में होम क्वारेंटाइन किया जायेगा।अब जो भी प्रवासी सूरत, अमदाबाद ,मुंबई, पुणे, गुड़गांव ,दिल्ली, कोलकाता ,बेंगलुरु , फरीदाबाद, गाजियाबाद, नोएडा शहरो से आयेंगे उन्हें ही क्वारेंटाइन सेंटर पर रखा जाएगा और सभी जगहों से आने वालों को स्वास्थ्य जांच कर होम क्वरोंटाईन किया गया| साथ ही प्रखंड स्तर पर खुलें प्रवासी सहायता सेन्टर पर सभी का डांटा जैसे नाम,पता, बैंक खाता,...

रामपुर अटौली पंचायत के डोईला विद्यालय के क्वारेंटाइन सेंटर में रह रहे लोगों को, कुंज मेगा मार्ट व्यस्थापक पप्पू सिंह द्वारा फलों का वितरण किया गया 🛑🟠🛑🟠🛑🟠🛑🟠🛑🟠

Image
इसुआपुर प्रखंड के रामपुर अटौली पंचायत के डोईला प्राथमिक विद्यालय के क्वारेंटाइन सेंटर में रह रहे लोगों को, मशरख स्थित कुंज मेगा मार्ट के व्यवस्थापक एवं रामपुर अटौली पंचायत के भावी मुखिया प्रत्याशी पप्पू सिंह के द्वारा ताजे फलों का वितरण किया गया। पप्पू सिंह ने क्वारेंटाइन सेंटर में रह रहे लोगों के अच्छी सेहत के लिए ईश्वर से कामना की व विद्यालय के क्वारेंटाइन सेंटर में रह रहे लोगों को आगे भी मदद पहुंचाने की बात कही। पप्पू सिंह ने विद्यालय के क्वारेंटाइन सेंटर में रह रहे सभी लोगों को विद्यालय में भी दूसरों से एक मीटर दूर रहने का बात समझाया। व विद्यालय के क्वारेंटाइन सेंटर में दूसरों से बात करते वक्त मास्क लगाने व लगातार साबुन या सैनिटाइजर से हाथ साफ करने की बात कही।

हाइवा की पेड़ से टक्कर में चालक की मौत ✝️🟥✝️🟥✝️🟥✝️🟥✝️🟥

Image
बनियापुर(सारण)। चेतन छपरा -नगरा सड़क मार्ग पर बनियापुर थाना क्षेत्र के खाकी मठिया मिर्जापुर के समीप पेड़ से हाइवा की टक्कड़ में चालक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।घटना बुधवार को लगभग चार बजे शाम की बताई जा रही है। मृत चालक थाना क्षेत्र के ही हरपुर निवासी 34 वर्षीय मुन्ना सिंह बताया जाता है।प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो चालक हाइवा लेकर नगरा की तरफ जा रहा था।तभी मुख्य सड़क पर बाइक पर सवार दो युवक अचानक सामने आ गये थे। युवकों को बचाने के प्रयास में चालक अनियंत्रित हो गया और हाइवा पेड़ से जा टकराई। सुनसान सड़क पर जोड़दार टक्कड़ की आवाज सुन लोग उस तरफ दौरे पड़े। जहां हाइवा बुरी तरह क्षतिग्रस्त था और चालक का शव हाइवा के गेट में फंस गया था। घटना को देख बाइक सवार भी मौके से फरार हो गया। लोगों ने घटना की जानकारी स्थानीय थाने को दी। घटना के बाद मौके पर सैकड़ो की भीड़ जूट गई। सड़क पर जाम जैसे हालात उतपन्न हो गए।घटना की जानकारी पर मौके पर पहुँचे एसआई अजय कुमार सिंह और एएसआई लक्ष्मण राय पुलिस बल के साथ शव को हाइवा से बाहर निकालने के लिए घण्टो मशक्कत की।जिसके बाद शव को बाहर निकाला गया। एसआई अजय कुमार सिंह ने बताय...