ग्राउंड लेवल पर हंगरी के नागरिक विक्टर का हाल जाना छपरा विधायक और विधान पार्षद ने विक्टर ने कहा मै यहाँ काफी अच्छा महसूस कर रहा हूं यहाँ के लोग काफी अच्छे है*



विदेशी नागरिक विक्टर पर लगातार भ्रामक खबरों पर संज्ञान लेते हुए सदर अस्पताल पहुंचकर विधायक डॉ सी एन गुप्ता और विधान पार्षद डॉ वीरेंद्र नारायण यादव ने हाल जाना। इस दौरान विधायक और विधान पार्षद ने हर पहलू पर खुलकर विक्टर से बात की। इस दौरान विधायक ने बताया कि विक्टर यहाँ के व्यवस्था से काफी खुश है यहाँ तक कि इसके लिए शहर के कुछ युवा, अस्पताल प्रशासन और पुलिस कर्मी इसके भोजन का भरपुर ध्यान रख रहे है। सरकारी सुविधा के अलावे हर प्रकार के भोजन, फल उपलब्ध करवाया जा रहा है। इस दौरान बातचीत के क्रम में विधायक और विधानपार्षद ने बताया कि विक्टर यहाँ के आतिथ्य भाव से काफी खुश है और उसने कहा भी की मुझे कोई दिक्कत नहीं और मै कुशल महसूस कर रहा हूं। विधायक और विधान पार्षद ने विक्टर से कहाकि आप हमारे  अतिथि है और हमारा देश खासकर हमारा क्षेत्र बेहतरीन आतिथ्य के लिए जाना जाता है। आप स्वयं से कही न जाए लॉकडाउन के कारण परेशानी आपको हो रही है, हमारा कर्तव्य है कि आपके मंजिल तक हम सकुशल पहुंचाए जिसपर हमारा प्रयास जारी है, जिस नेक कार्य पर आप निकले है वो जरुर पूरा होगा। विधायक और विधानपार्षद ने कहा कि जिला प्रशासन और अस्पताल प्रशासन की व्यवस्था काफी अच्छी है, सस्ती लोकप्रियता के लिए जो लोग विक्टर के माध्यम से क्षेत्र का नाम बदनाम कर रहे है वो निंदनीय है। हमारा प्रयास रहना चाहिए की अतिथि देवो भवः स्लोगन को निजी लाभ और सस्ती लोकप्रियता के लिए खराब नहीं करना चाहिए।

Comments

Popular posts from this blog

जन सम्पर्क विभाग,पूर्वोत्तर रेलवे,वाराणसी प्रेस विज्ञप्ति- 02

कोरोना को लेकर फरमान: शादी ब्याह में नाच-गाना बंद, रात 10 बजे से पहले निपटा लीजिये बारात और वरमाला

बाइक के धक्के से महिला की मौत,मचा कोहराम* छपरा-मुजफ्फरपुर एनएच 722 पर समस्तपुरा के समीप बाइक के धक्के से एक