Posts

Showing posts with the label Patna

नहीं रहीं भारत रत्न लता मंगेशकर : 2 दिन का राष्ट्रीय शोक, तिरंगा आधा झुका रहेगा Nahi rahe Bharat ratn lata mangeshkar , lata mangeshkar jee nahi ab

Image
नहीं रहीं भारत रत्न लता मंगेशकर : 2 दिन का राष्ट्रीय शोक, तिरंगा आधा झुका रहेगा; अंतिम दर्शन के लिए PM मोदी शाम को मुंबई जाएंगे * 👉4-5 दिन पहले काफी रिकवर किया था, कोरोना और निमोनिया दोनों से लड़ीं * * 👉ये वसंत हमसे रूठ गया, सदा के लिए... भारत ने अपना रतन खो दिया... लताजी नहीं रहीं। ये सरस्वती का सुर विराम है। * उमर 92 साल हो चली थी। कोरोना और निमोनिया से 29 दिन लड़ीं भी, लेकिन आखिरकार रविवार सुबह सवा आठ बजे हम सबको, देश को, दुनिया को ना कह गईं। इलाज मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में चल रहा था। लताजी के निधन पर 2 दिन का राष्ट्रीय शोक रहेगा। देशभर में झंडा आधा झुका रहेगा। पार्थिव देह को दोपहर 12 बजे प्रभु कुंज स्थित घर पर ले जाया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शाम 5 बजे मुंबई पहुंच कर उनके अंतिम दर्शन करेंगे। अंतिम संस्कार आज शाम शिवाजी पार्क के श्मशान में किया जाएगा। शाम साढ़े छह बजे। लताजी की कोरोना रिपोर्ट 8 जनवरी को पॉजिटिव आई थी। इसके बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि भर्ती होने की खबर भी दो दिन बाद, यानी 10 जनवरी को सामने आई। * 👉सुबह 8.12 बजे लता जी ने अंतिम सां...

मशरक में बकरी चराने गया युवक रेलवे बिजली पोल में सटने से झुलसा, सदर रेफर, Bihar Breaking News | Online News Update | Bihar ka news kaise dekhe

Image
  जहां उसकी पहचान कवलपुरा गांव निवासी मो सतार मियां का 17 वर्षीय पुत्र खुशबू दिन अली के रूप में हुई। पीएचसी में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ पवन कुमार भारती ने बुरी तरह से झुलसे युवक को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया गया। 👉ग्रामीण व कवलपुरा पंचायत के भावी मुखिया प्रत्याशी भाई दिनेश सिंह ने बताया कि युवक रेलवे लाइन के किनारे बकरी चरा रहा था कि रेलवे ट्रेन चलाने के लगाए पोल से प्रवाहित विद्युत का झटका लग गया जिससे वह बुरी तरह से झुलस गया। ✍️...मशरक (सारण) : मशरक थाना क्षेत्र के मठिया गांव से गुजर रही मशरक महाराजगंज बड़ी रेल लाइन के किनारे शनिवार की शाम बकरी चरा रहा युवक रेलवे पोल से प्रवाहित बिजली के झटकें से बुरी तरह झुलस गया। जिसे गंभीर रूप से झुलसे अवस्था में पीएचसी मशरक में भर्ती कराया गया जहां उसकी पहचान कवलपुरा गांव निवासी मो सतार मियां का 17 वर्षीय पुत्र खुशबू दिन अली के रूप में हुई। पीएचसी में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ पवन कुमार भारती ने बुरी तरह से झुलसे युवक को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया गया...

छपरा में लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन वॉटरपार्क को किया गया सील

Image
   लॉक – डाउन का उल्लंघन करते हुए वीडियों हुआ था वायरल 🔷 वॉटरपार्क के प्रबंधक , मालिक , केयरटेकर एवं आयोजक के विरूद्ध दर्ज की गई प्राथमिकी छपरा (सारण) : मुफसिल थानान्तर्गत फोरलेन रोड स्थित वॉटरपार्क में शादी वर्षगांठ के आयोजन के दौरान लॉक – डाउन के नियमों का उल्लंघन करने से सम्बंधित वीडियो वायरल हुआ था। जिस पर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने तत्क्षण संज्ञान लेते हुए मुफसिल थानाध्यक्ष को वायरल वीडियों के जाँच के निर्देश दिए गए । थानाध्यक्ष द्वारा वायरल वीडियों के जॉचोपरान्त 28 मई को मुफसिल थाना कांड सं0-240 / 21 दर्ज किया गया है तथा शनिवार को दण्डाधिकारी की उपस्थिति में अंचलाधिकारी , सदर एवं थानाध्यक्ष , मुफसिल थाना द्वारा वॉटरपार्क को सील कर दिया गया है । एसपी ने कहा कि सभी जिलावासियों से अपील है कि सभी मास्क जरूर पहनें तथा आपस में दो – गज की दूरी रखें । अपने – अपने घरों में ही रहें , केवल आकस्मिक परिस्थिति में बिहार सरकार एवं जिला प्रशासन द्वारा निर्धारित समय में लॉक – डाउन के नियमों का अनुपालन करते हुए बाहर निकलें ताकि कोरोना के बढ़ते संक्रमण को रोका जा सकें । आपके सहयोग से ही...

मढ़ौरा में टेंट का सामान लदा पिकअप पलटा कोई हताहत नहीं

Image
छपरा//मढ़ौरा (सारण) : मढ़ौरा थाना क्षेत्र के वो पकहां में एक पिकअप पलट गया। अच्छी खबर यह रही कि पिकअप में सवार चालक एवं अन्य लोग सुरक्षित बाहर निकाल लिए गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार बताया जाता है कि पिकअप टेंट का सामान लादकर आ रहा था तभी पकहां में पलट गया। लेकिन किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आपको बता दें कि मढ़ौरा स्टेशन से सटे पकहां का निर्माण पीसीसी सड़क के रुप में हो गया है पुर्व में बाढ़ के वजह से यह सड़क पुरी तरह टुट गयी और टुकड़ों में अलग अलग हो गया है अवांरी गांव जाने के लिए के लिए एक मात्र इस सड़क के टुटने से सभी तरह के वाहनों को काफी कठीनाई होती थी और सड़क निर्माण के जिम्मेदार अधिकारियों को कोई मतलब नहीं है यह समस्या बनी थी सुबह लगातार वर्षा होने के दौरान पीकअप वाहन टेंट लादकर उस रास्ते से गुजर रहा था कि अचानक मिट्टी धंसने से पिकअप पलट गया और लेकिन चालक व एक अन्य व्यक्ति बालबाल बच गये कोई घायल नहीं हुआ ।

कर्तव्य से अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित पांच पुलिस पदाधिकारियों पर सारण एसपी ने की कार्रवाई,

Image
  छपरा : सारण के पुलिस कप्तान संतोष कुमार ने पांच पुलिस पदाधिकारियों को अपने कर्तव्यों से अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित पाए जाने पर कार्रवाई की हैं। लॉकडाउन का अनुश्रवण कराने हेतु सारण एसपी द्वारा नगर निगम क्षेत्र का भ्रमण किया गया जिस दौरान थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रतिनियुक्त पुलिस अवर निरीक्षक पुरषोत्तम नारायण सिंह, असदुल इस्लाम, सहायक अवर निरीक्षक विनय कुमार सिंह, संजय कुमार-1, रामजी यादव अपने कर्तव्य से अनधिकृत रूप से अनुपस्थित पाए गए। 👉एसपी श्री सिंह ने कार्रवाई करते हुए कर्तव्य से अनधिकृत रूप से अनुपस्थित पाए गए सभी पुलिस पदाधिकारियों का एक-एक दिन का वेतन जप्त करते हुए भविष्य के लिए उन्हें सख्त चेतावनी दी गई। साथ ही इसकी पुनरावृत्ति होने पर आगे उन पर कठोर अनुशासनिक कार्रवाई की चेतावनी दी गई। उन्होंने जिले के सभी पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को निष्ठा पूर्वक लॉकडाउन का सख्ती से अनुपालन कराने हेतु निर्देशित किया। साथ ही सारण एसपी ने जिलावासियों से अपील किया कि वैश्विक महामारी से निपटने में आमजन पुलिस का सहयोग करें। आमजनों के सहयोग से ही इस वैश्विक महामारी पर विजय प्राप्त किया जा ...

ब्लैक फंगस से भी ज्यादा खतरनाक है व्हाइट फंगस, पटना में चार नए मरीज मिले, जानें क्या हैं लक्षण और बचाव के उपाय

Image
  पटना:- राजधानी पटना में पहले कोरोना उसके बाद ब्लैक फंगस (म्यूकर माइकोसिस) ने तो आतंक मचा ही रखा था और अब व्हाइट फंगस नाम की इस बीमारी से अफरा तफरी मच गई है। व्हाइट फंगस को कैंडिडोसिस भी कहा जाता है। पटना में इस बिमारी के चार मरीज पिछले कुछ दिनों में मिले , इस नई बीमारी की दस्तक के बाद से ही पटना में अफरा तफरी मची हुई है। बता दें कि व्हाइट फंगस (कैंडिडोसिस) फेफड़ों के संक्रमण का मुख्य कारण है। फेफड़ों के अलावा ,  स्किन ,  नाखून ,  मुंह के अंदरूनी भाग ,  आमाशय और आंत ,  किडनी ,  गुप्तांग और ब्रेन आदि को भी संक्रमित करता है। पीएमसीएच में माइक्रोबायोलॉजी विभाग के हेड डॉ. एसएन सिंह के अनुसार अब तक ऐसे चार मरीज मिले जिनमें कोरोना जैसे लक्षण थे। पर वह कोरोना नहीं बल्कि व्हाइट फंगस से संक्रमित थे। मरीजों में कोरोना के तीनों टेस्ट रैपिड एंटीजन ,  रैपिड एंटीबॉडी और आरटी-पीसीआर निगेटिव थे। जांच होने पर सिर्फ एंटी फंगल दवाओं से ठीक हो गए। इसमें पटना के चर्चित सर्जन भी है जिन्हें एक बड़े प्राइवेट अस्पताल में कोरोना वार्ड में भर्ती कराया गया था। जांच से पता ...

कोरोना काल में भी शिशु स्वास्थ्य संबंधित कार्यक्रमों के तहत स्वास्थ्य सेवाओं का होगा संचालन

Image
  बीमार नवजात शिशु को एसएनसीयू में मिलेगी बेहतर सुविधा • एसएनसीयू से डिस्चार्ज शिशुओं का किया जाएगा फॉलोअप   छपरा:- कोविड- 19 वैश्विक महामारी के दौरान राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत दी जाने वाली मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य संबंधित आवश्यक सेवाओं को अनियमित होने के कारण शिशु स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। इस क्रम में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा कोविड- 19 महामारी में स्वास्थ्य सेवाओं को ध्यान में रखते हुए आरए एमसीएच+एन सेवाएं नियमित प्रदान की जानी है।   शिशु स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य सेवाओं का संचालन कोरोना काल में भी किया जाएगा। इस संबंध में राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यपालक निदेशक मनोज कुमार ने पत्र जारी कर सिविल सर्जन को आवश्यक दिशा निर्देश दिया है। कार्यपालक निदेशक ने जारी पत्र के माध्यम से एसएनसीयू में नवजात शिशु को बेहतर स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। बीमार नवजात शिशुओं का एसएनसीयू में किया जाएगा देखभाल: कंटेनमेंट तथा बफर जोन में बीमार नवजात शिशुओं को निकटतम एसएनसीयू में चिकित्सकीय सुविधा प्रदान किया जाए...

दुष्कर्म व छेड़खानी करने का लगाया आरोप,मुड़वां खास गांव में एक दूसरे पर दुष्कर्म तथा छेड़खानी किए जाने का आरोप

Image
  इसुआपुर:-स्थानीय थाना क्षेत्र के मुड़वां खास गांव में एक दूसरे पर दुष्कर्म तथा छेड़खानी किए जाने का आरोप लगाया गया है ।मुड़वा खास गांव की नईमा बीवी द्वारा दर्ज कराए गए एफआईआर में उसी गांव के राम ईश्वर राम पर आरोप लगाया गया है कि उनकी 9 वर्षीय पुत्री को बहला-फुसलाकर वे अपनी पलानी में ले जाकर दुष्कर्म करने का प्रयास किए। जिसके चिल्लाने पर लोग इकट्ठा हो गए तथा बेटी की अस्मत बचाई। वहीं कथित तौर पर आरोपित को लोगों ने पकड़ लिया। जिसे उनके पुत्र ने छुड़ाया। हालांकि इस बाबत पुत्र व स्थानीय बीडीसी सदस्य हरेराम कुमार राम का कहना है मेरे पिता की उम्र लगभग 72 साल है। राजनीतिक द्वेष के चलते विरोधियों द्वारा ऐसा घिनौना आरोप लगाया गया है। ताकि मेरी छवि धूमिल हो सके। वहीं राम ईश्वर राम द्वारा भी स्थानीय थाने में एक एफआईआर दर्ज कराई गई है। जिसमें कहा गया है कि गांव के अशरफ मियां, भुअर मियां, जलालुद्दीन मियां, इजराइल मियां, इशराईल मियां, नईम मियां तथा छोटन मियां मेरे बथान के पास शराब पी रहे थे। जिसका विरोध करने पर उन लोगों ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए मेरे साथ गाली गलौज तथा मारपीट की। साथ...

बारातियों से भरी बोलेरो और पिकअप वैन में टक्कर, पांच लोग गंभीर रूप से घायल

Image
  तरैया, सारण। प्रखंड के रामबाग नहर पुल पर शुक्रवार की सुबह में बारातियों से भरी बोलेरो और पिकअप वैन में जोरदार टक्कर हो गई। इस दौरान बोलेरो में सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना तरैया-मसरख मुख्य पथ एसएच 73 पर स्थित रामबाग नहर पुल के पास की बताई जाती हैं। जहां बकवां से नहर के रास्ते बरात लेकर लौट रही एक बोलेरो तरैया के तरफ से जा रही अचार लदे हुए पिकअप में ज़ोरदार टक्कर हो गई और पिकअप टर्निंग पर स्थित बिजली के खंभे को तोड़ते हुए पलट गई। वही बोलेरो लगभग 20 मीटर आगें जाकर पेड़ों से टकराई और उसमें सवार लोग बुरी तरह से घायल हो गए। घायलों में सारण जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लोहरी निवासी किस्मत हुसैन, कुर्बान खान, कुदरत हुसैन, जियाउल हक एवं परशुराम मांझी शामिल हैं। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि तेज आवाज सुनने के बाद आसपास के लोग दौड़े एवं गाड़ियों की स्थिति देखकर तुरंत ही स्थानीय थाने को सूचित किया। स्थानीय लोगों के सहयोग से गाड़ियों के अंदर फसे घायलों को बाहर निकाला गया तथा आनन-फानन में उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए रेफरल अस्पताल तरैया पहुंचाया गया।...

बिहार गजब है ! पत्नी से 20 साल छोटा पति है शिक्षक,बेटी से 06 महीने बड़ी मां है नियोजित शिक्षिका

Image
  पटना।बिहार में शिक्षक नियोजन के दौरान हुई गड़बड़ी की परतें अब एक एक करके खुल रही हैं।सरकार ने शिक्षकों के नियोजन से जुड़ा फोल्डर शिक्षा विभाग के वेबसाइट पर अपलोड करने को कहा,तो इस गड़बड़झाले की खबर हर जिले से सामने आने लगी।आपको यह जानकर हैरत होगी कि बिहार में ऐसे नियोजित शिक्षक भी सेवा दे रहे हैं,जिनकी उम्र अपनी पत्नी से 20 साल कम है।सबसे बड़ा अजूबा तो यह है कि बेटी से महज 06 माह बड़ी मां भी बिहार में नियोजित शिक्षिका है।इतना ही नहीं मुखिया जी की साली से लेकर पंचायत सचिव की बेटी तक का नियोजन शिक्षक के तौर पर खूब हुआ है। हम जो मामला आपको बता रहे हैं,वह बेगूसराय जिले से जुड़ा है।शिक्षक नियोजन में यहां बड़े पैमाने पर गड़बड़ी पायी जा रही है।फर्जी शिक्षकों की पहचान के लिए सरकार ने नियोजन प्रक्रिया से जुड़ा दस्तावेज विभाग की वेबसाईट पर अपलोड करने को कहा है।अब गलत तरीके से नियोजित होने वाले शिक्षकों का पसीना छूट रहा है।विभाग ने पहले ही कहा है कि जिन शिक्षकों का फोल्डर अपलोड नहीं हुआ,उनकी सूची बनाकर एनआईसी की वेबसाइट पर डालें। 31 मई तक साल 2006-2015 के बीच नियोजित शिक्षकों को हर हाल में फोल्डर (शैक्...

भीड़ भाड़ को देखते हुए तरैया में बदला दुकानों के खुलने के समय, सीओ ने माइकिंग कर दिया निर्देश

Image
तरैया, सारण। प्रखंड में आवश्यक वस्तुओं की दुकानों के खुलने का समय एक बार फिर से बदल गया है और शुक्रवार को अंचलाधिकारी अंकु गुप्ता द्वारा तरैया बाजार में माइकिंग करके यह जानकारी दी गई कि तरैया में आवश्यक वस्तुओं की दुकानें सुबह 6:00 बजे से 10:00 बजे तक ही खोली जा सकेंगी। बुधवार को मढ़ौरा एसडीओ विनोद कुमार तिवारी द्वारा तरैया बाजार का भ्रमण करने के बाद दुकानों को 10:00 बजे तक बंद करने का निर्देश दिया गया था। इसके बाद कुछ दुकानदारों द्वारा तरैया बाजार के ग्रामीण क्षेत्र में पड़ने की बात कही गई क्योंकि यह नगर पंचायत या नगर परिषद नहीं है। इसका संज्ञान लेते हुए अंचलाधिकारी श्री गुप्ता ने वरीय पदाधिकारियों से बात करके तरैया को ग्रामीण क्षेत्र मानते हुए दुकानों के खुलने का समय 8:00 बजे से 12:00 बजे तक बताया था। लेकिन कोरोना संक्रमण के इस दौर में तरैया बाजार में हो रही भीड़ भाड़ को देखते हुए प्रशासन ने दुकानों के खुलने का समय सुबह 6:00 बजे से 10:00 बजे तक निर्धारित किया है। ज्ञातव्य हो कि बिहार सरकार द्वारा जारी गाइडलाइंस में यह स्पष्ट लिखा गया है कि नगर पंचायत अथवा नगर परिषद के क्षेत्र में आने ...

चार बच्चों के बाप को ‘बुढ़ापे’ में लगा प्रेम रोग, सारी हदें पार कर दीं

Image
 कहते हैं प्यार में उम्र की कोई सीमा नहीं होती है, न ही कोई बंधन होता है। यह मन से मन का मिलन है, लेकिन प्यार की इस दुनिया से अलग एक व्यावहारिक दुनिया भी है। जहां के अलग कायदे कानून भी हैं। मधुबनी में कुछ ऐसा ही हुआ। चार बच्चों के बाप को एक कथित नाबालिग से प्यार हो गया। कहें तो उसकी बेटी की उम्र की लड़की से। हद यह हो गई कि उसने आगे बढ़कर उससे शादी भी रचा ली। इसके बाद तो जैसे हंगाम हो गया। किसी ने इस शादी की सूचना चाइल्डलाइन को दे दी। चाइल्डलाइन ने स्थानीय पुलिस की मदद से अधेड़ को नई नवेली दुल्हन के साथ मधवापुर से पकड़ लिया। दुल्हन फिलहाल चाइल्डलाइन के संरक्षण में है, जबकि दुल्हा पुलिस की गिरफ्त में। दुल्हे का कहना है कि लड़की बालिग है। लड़की की मां भी उसे बालिग बता रही, लेकिन अब तक उसके बालिग होने का कोई प्रमाण पेश नहीं कर पाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बहरहाल, यह शादी पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। कुछ लोग इसे प्रेम-प्रसंग का मामला भी बता रहे हैं, हालांकि, दुल्हा और दुल्हन की मां इससे इनकार कर रही हैं। दुल्हा सीतामढ़ी जिले के सोनबरसा थाना क्षेत्र अंतर्गत कोहरबा गां...

शव बहाने पर लगेगा जुर्माना, एसडीआरएफ व पीएसी टीमें करेंगी पेट्रोलिंग

Image
लखनऊ, 14 मई । उत्तर प्रदेश की नदियों में कोई भी शव बहाने पर योगी सरकार ने ​जुर्माना ठोकने का निर्देश जारी कर दिया है। सभी नदियों में एसडीआरएफ व पीएसी की टीमें नाव पर सवार होकर पेट्रोलिंग करेंगी। यह जानकारी शुक्रवार को अपर मुख्य सचिव नवनीत सहगल ने दी। हाल के दिनों में यहां ​की नदियों में सैकड़ों शव बहाने के मामले आने के बाद योगी सरकार हरकत में आ गई है। कयास लगाए जा रहे हैं कि सामान्य के अलावा कोविड मरीजों के भी शव नदी में बहाये गए हैं। नदियों में शवों के देखने के बाद सरकार ने कहा है कि यदि आवश्यक हो तो स्थानीय स्तर पर जुर्माना भी लगाया जा सकता है। बता दें कि प्रदेश के कई क्षेत्रों में शवों को जलाया नहीं जाता, वहां जल प्रवाह (जल समाधि) की परम्परा है। लेकिन इन्हें भी अब इसे रोकना होगा। सरकार का मानना है कि यह जल और मनुष्य दोनों के लिए हानिकारक है।सरकार का कहना है कि नदी में शव अथवा मरे हुए जानवर बहाने से नदी प्रदूषित होती है एवं प्रदेश सरकार व केंद्र सरकार नदियों को साफ करने के लिए विशेष कार्यक्रम भी चला रही है। नवनीत ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी ने इस सम्बंध में गृह विभाग, नगर विकास विभा...

गुरु शिष्या का रिश्ता हुआ तार-तार: लड़की को भगाकर ले जानेवाला महंत गिरफ्तार khabar lagatar

Image
 बेगूसराय। बेगूसराय में एक बार फिर गुरु शिष्या का रिश्ता कलंकित हुआ जहां गुरु ने अपने शिष्या को बहला फुसलाकर भगा ले ले जाने का मामला प्रकाश में आया है। इस घटना के बाद गुरु के प्रति लोगों में काफी आक्रोश देखी जा रही है। मामला बेगूसराय जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के बनवारीपुर गांव स्थित शांति गुरुकुल राघवेंद्र आश्रम की है। बताते चलें कि गुरुकुल के संचालक सह महंथ रामाधार चौरसिया पर बहला फुसलाकर भगा ले जाने संबंधी एफआईआर कंचन देवी ने 23 अप्रैल को भगवानपुर थाने में मामला दर्ज कराई थी।इस आलोक में भगवानपुर थाने की पुलिस ने एस.आई अमोद कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल के साथ छापेमारी कर पूर्वी चंपारण जिले के हिन्दू चकिया थाना क्षेत्र के चकिया गाँव के सुबोध चौरसिया के घर से आरोपित महंत व लड़की को बरामद किया।पीड़ित लड़की ने बताई कि महंत जी हमें बहला फुसलाकर पैसे व कथा वाचिका बनाने का प्रलोभन देकर हमें ले आए। मेरे साथ मारपीट भी किया गया व जबर्दस्ती करने की कोशिश की गई। पीड़िता की मां ने बताई कि महंथ जी मेरी बेटी को कथा वाचिका बनाने को बोले।मैंने मना कर दिया तो इसे बहला फुसलाकर लेकर भाग गए।

किसानों के लिए खुशखबरी, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की आठवीं किस्त जारी, किसानों को मिलें 2000 रुपये today Clear 2000 kishan yojna labh

Image
 प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी ने किसानों को बड़ी राहत दी है। कोरोना महामारी के बीच देश के किसानों को पीएम ने एक बड़ा तोहफा दिया है। आज प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की आठवीं किस्त जारी की गयी। पूरे देश में कोरोना की दूसरी लहर से कोहराम मचा हुआ है। वैश्विक महामारी कोरोना के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए कई राज्यों में लॉकडाउन लगा दिया गया है। ऐसे में कई लोगों के रोजगार पर भी खासा असर पड़ा है। कोरोना महामारी के बीच पीएम नरेंद्र मोदी ने देश के किसानों को बड़ी राहत दी है। किसानों को आज प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की आठवीं किस्त जारी कर दी गयी है। पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरीये योजना की आठवीं किस्त जारी की। पीएम मोदी ने किसानों को उनके महत्वपूर्ण योगदान की तारीफ का और किसानों को धन्यवाद भी दिया। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की आठवीं किस्त जारी होने के बाद अब रजिस्टर्ड किसानों के खाते में दो हजार रुपये भेजे जाएंगे। इस योजना से 11 करोड़ से अधिक किसानों को सीधे तौर पर लाभ मिलेगा। गौरतलब है कि इस योजना के तहत रजिस्टर्ड किसानों को सालाना 6000 रुपये की आ...

अब स्कूल एवं कॉलेजों में बनाया जायेगा कोविड टीकाकरण केंद्र

Image
* सरकारी सत्र स्थलों पर लगेगा नि:शुल्क टीका * * तीन कमरों का बनेगा टीकाकरण केंद्र * * राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यपालक निदेशक ने जारी किया निर्देश * * छपरा (सारण) : छपरा जिले में वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए कोविड टीकाकरण अभियान को तेज किया गया है। अब 18 से 44 वर्ष तक के लाभार्थियों का टीकाकरण किया जा रहा है। इस कड़ी में स्वास्थ्य विभाग ने स्कूल व कॉलेजों में टीकाकरण केंद्र बनाने का निर्णय लिया है। इस संबंध में राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यपालक निदेशक मनोज कुमार ने पत्र जारी कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया है। जारी पत्र में कहा गया है कि कोविड 19 वैश्विक महामारी से सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से 18 से 44 वर्ष आयुवर्ग के सभी लाभार्थियों का सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में निःशुल्क टीकाकरण कराया जा रहा है। इस आयुवर्ग के लाभार्थियों की अत्यधिक संख्या को देखते हुए टीकाकरण सत्र स्थल को कोविड 19 की जांच एवं उपचार किये जा रहे स्वास्थ्य संस्थान परिसर से अलग रखे जाने का निर्णय लिया गया है। टीकाकरण पूर्व से संचालित स्वास्थ्य संस्थानों से अलग सरकारी स्कूल, कॉलेज आदि में आयोजित...

पेड़ से लटका मिला युवक का शव, दो दिनों में तीन लोगों की हुई हत्या

Image
* पेड़ से लटका मिला युवक का शव, दो दिनों में तीन लोगों की हुई हत्या * दो पहले दो लोगों की गला रेतकर हुई थी हत्या * * घटना की सूचना मिलते जांच करने पहुंची बनियापुर थाने की पुलिस * * छपरा (सारण) : छपरा जिले के बनियापुर में तीन दिनों में तीन लोगों की हत्या से इलाके में दहशत का महौल कायम हो गया है। वहीं लगातार अपराधी पुलिस को चुनौती दे रहे हैं।  बनियापुर थाना क्षेत्र के पैगम्बरपुर नयका पुल से दक्षिण सती स्थान के समीप मंगलवार की अहले सुबह नीम के पेड़ से लटके युवक का शव बरामद किया गया।जिसके बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।मृत युवक पैगम्बरपुर निवासी 29 वर्षीय ईद महम्मद बताया जाता है।जो पैगम्बरपुर बाजार पर ही नाई का काम करता था।मृत युवक सोमवार की रात्रि आठ बजे के करीब दावा लेने के लिये घर से बाहर निकला था।लोगों में इस बात की चर्चा जोरों  पर है की अपराधियों द्वारा युवक की गला दबाकर हत्या की गई है और आत्महत्या का रूप देने के लिये पेड़ से शव को लटकाया गया है।मामले की सूचना पर बनियापुर थानाध्यक्ष घटना स्थल पर पहुँच जांच-पड़ताल में जुटे है।स्थानीय लोगों एवं परिजनों द्वारा घटना स्थल पर वरीय...

मशरक में लांक डाउन के उल्लंघन पर प्रशासन ने चलाया डंडा,9 दुकानों पर दर्ज की प्राथमिकी

Image
Mashrak Breaking Bihar * थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने कहा कि थाना क्षेत्र के लोग लाक डाउन के नियमों का गंभीरतापूर्वक पालन करें अन्यथा पकड़े जाने पर कानूनी कार्रवाई और जुर्माना भी लगाया जाएगा * मशरक थाना क्षेत्र में सरकार द्वारा घोषित लाक डाउन का अनुपालन कराने के लिए गश्ती पर निकलें सीओ ललित कुमार सिंह और थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने अलग-अलग बाजारों पर 9‌ दुकानों को लाक डाउन का अनुपालन नही करने पर दुकानदारों पर प्राथमिकी दर्ज करायी गई। मौके पर सीओ ललित कुमार सिंह ने बताया कि थानाध्यक्ष राजेश कुमार के साथ थाना क्षेत्र के ग्रामीण बाजारों पर जांच अभियान चलाया जा रहा था कि बहरौली बाजार पर 4 और बरवाघाट बाजार पर 4 और बंगरा बाजार पर 1 दुकान खुली अवस्था में पायी गई। उनमें बहरौली बाजार स्थित सूरज किराना दुकान, रूपेश किराना, सुधा मिल्क पार्लर,रूपेश किराना, बरवाघाट बाजार पर अंसारी मुर्गा दुकान, प्रदीप कुमार शर्मा साइकिल दुकान,बिशु साह मिठाई दुकान, झगरू साह पान दुकान,बंगरा बाजार पर अदिति श्रृंगार एंव गिफ्ट दुकान शामिल है। मौके पर थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि सभी 9 दुकानदारों पर लाक डाउन उल्लघंन क...

मशरक सीओ और थानाध्यक्ष ने मेला बाजार सब्जी मंडी का किया निरीक्षण

Image
  * मशरक प्रखंड के पूर्वी पंचायत के मेला बाजार सब्जी मंडी का शुक्रवार को सीओ ललित कुमार सिंह और थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने दल बल के साथ पहुंच निरीक्षण किया। मौके पर सब्जी विक्रेताओं को कहां कि सुबह 7 बजें से 11 बजें तक ही आप दुकानें लगा सकतें हैं वह भी दूरी दूरी पर और बिना मास्क पहने या बिना मास्क पहने आए ग्राहकों को सामान नही देना है। मौके पर जदयू प्रखंड अध्यक्ष रामाधार सिंह मौजूद रहे।सीओ ललित कुमार सिंह ने बताया कि कोरोना पर रोक लगाने के लिए लगाई गई लाक डाउन का अनुपालन कराने के लिए लोगों में जागरूकता पैदा की जा रही है। उन्होंने सब्जी विक्रेताओं से अपील करते हुए कहा है कि हर हाल में सामाजिक दूरी का पालन करें, चेहरे पर मास्क लगाएं, हाथों को सैनिटाइज करते रहे, समय-समय पर साबुन से हाथ धोते रहें, तभी हम तथा आप सभी कोरोना से बच पाएंगे। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने कहा कि थाना क्षेत्र के सभी सुरक्षित और स्वस्थ रहें यही मशरक थाना पुलिस की मंशा है आप कोविड गाइडलाइन का पालन करें।

सख्ती:कोरोना काल में शादी के लिए मशरक थाने में 250 लोगों ने दिया आवेदन

Image
  मशरक (सारण) कोरोना के बढ़ते संक्रमण पर रोक लगाने के लिए सरकार द्वारा लाक डाउन की घोषणा की गई है। जिसमें कई आवश्यक बंदिशें भी लगाई गई है। जिसमें आज कल लगन के समय को देखते हुए शादी के आयोजनकर्ता को शादी में 50 लोगों के शामिल होने के नियम का अनुपालन करने के लिए संबंधित थाना में लिखित आवेदन देने का आदेश दिया गया है।इसके आलोक में मशरक थाना पुलिस में शुक्रवार तक सैकड़ों लोगों ने शादी समारोह के लिए आवेदन दिया। जिसमें आयोजनकर्ता से इसके लिए बांड भी भरवाया जा रहा है कि उक्त शादी में 50 ही लोग शामिल होंगे। डीजे आर्केस्ट्रा नही बजेगा। मौके पर थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने कहा कि थाना क्षेत्र में लाक डाउन के नियमों का पालन करने के लिए लोगों में जागरूकता की जा रही है।शादी में 50 लोग और अंतिम यात्रा में 20 व्यक्ति के शामिल होने संबधी नियमों का सख्ती से पालन करवाया जा रहा है।संक्रमण से बचाव के लिए मास्क पहन कर ही घरों से बाहर निकलने की अपील की जा रही है। और जरूरत नहीं होने पर घरों के अंदर ही रहें। यदि बिना मास्क पहने या बिना काम के बाजार क्षेत्र में पाएं जातें हैं तो कानूनी कार्रवाई करते हुए फाइन क...