प्रवासियों को अतिथि समझ समुचित व्यवस्था दी जाए: एडीएम



उपसमाहर्ता ने क्वारेंटाइन केन्दो का किया निरीक्षण

 प्रवासियों को अतिथि समझ समुचित व्यवस्था दी जाए।
उक्त बाते बुधवार को बनियापुर के कोल्हुआ उच्च विधालय स्थित कोरेंटाइन केंद्र का निरीक्षण करते एडीएम ने कही। उपसमाहार्ता डाॅ गगन कुमार ने क्वारंटाइन सेंटर निरीक्षण के दौरान सभी प्रवासियों से व्यवस्था की जायजा लिए। जहां प्रवासियों का आरोप था कि, उन्हें नहाने की बाल्टी अच्छी क्वालिटी की नहीं मिली है। तथा गंजी किसी भी कीट में प्रवासियों को नहीं दिया गया है। जिस पर उपसमाहार्ता ने सीओ स्वामी नाथ राम को तत्काल प्रवासियों के लिए गंजी तथा बच्चों का कपड़ा उपलब्ध कराने सहित समुचित व्यवस्था का निर्देश दिए। उन्होंने ने कहा कि प्रवासियों को अतिथि के रुप में समझ व्यवस्था दी जाए। तथा उन्होंने प्रवासियों से कहा कि आप कल हो कर अपने घर जाए  तथा सरकार के निर्देशों का पालन करें। और स्वास्थ्य रहे। आस पास व् घर के लोगो को संक्रमण से बचने के लिए जागरूक करे। हमलोगों का भी यही कामना रहेगा। वही उन्होंने ने मध्य विद्यालय पिपरा क्वारंटाइन सेंटर के निरीक्षण के दौरान शौचालय की संख्या तथा हैंड पम्प अतिरिक्त लगाने का निर्देश दिए। जहां सीओ के खिलाफ स्थानीय मुखिया कुमुद देवी ने दुव्र्यवहार करने का आरोप लगाया। जिस पर उपसमाहार्ता ने शिकायत पर जांच करने की बात कही। मौके पर प्रखण्ड विकास पदाधिकारी सुदामा प्रसाद सिंह मनोपाली पंचायत के मुखिया कुमुद देवी मुखिया पति मंगल भूषण सिंह सहाजितपुर के मुखिया पति मुन्ना सिंह सहित अन्य कर्मी शामिल थे।

Comments

Popular posts from this blog

लॉकडाउन के बाद क्या 4 मई से ट्रेनें चलेंगी? बुधवार की बैठक में हो सकता है फैसला

सीएम योगी ने 15 दिन में कोरोना को हराया, जांच रिपोर्ट नेगेटिव आने पर सभी को. धन्यवाद कहा

मशरक में 274 लोगों को दिया गया कोरोना वैक्सीन Mashrak bihar