Posts

Showing posts with the label Isuapur

मशरक में बकरी चराने गया युवक रेलवे बिजली पोल में सटने से झुलसा, सदर रेफर, Bihar Breaking News | Online News Update | Bihar ka news kaise dekhe

Image
  जहां उसकी पहचान कवलपुरा गांव निवासी मो सतार मियां का 17 वर्षीय पुत्र खुशबू दिन अली के रूप में हुई। पीएचसी में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ पवन कुमार भारती ने बुरी तरह से झुलसे युवक को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया गया। 👉ग्रामीण व कवलपुरा पंचायत के भावी मुखिया प्रत्याशी भाई दिनेश सिंह ने बताया कि युवक रेलवे लाइन के किनारे बकरी चरा रहा था कि रेलवे ट्रेन चलाने के लगाए पोल से प्रवाहित विद्युत का झटका लग गया जिससे वह बुरी तरह से झुलस गया। ✍️...मशरक (सारण) : मशरक थाना क्षेत्र के मठिया गांव से गुजर रही मशरक महाराजगंज बड़ी रेल लाइन के किनारे शनिवार की शाम बकरी चरा रहा युवक रेलवे पोल से प्रवाहित बिजली के झटकें से बुरी तरह झुलस गया। जिसे गंभीर रूप से झुलसे अवस्था में पीएचसी मशरक में भर्ती कराया गया जहां उसकी पहचान कवलपुरा गांव निवासी मो सतार मियां का 17 वर्षीय पुत्र खुशबू दिन अली के रूप में हुई। पीएचसी में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ पवन कुमार भारती ने बुरी तरह से झुलसे युवक को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया गया...

पानापुर गंडक नदी के किनारे बसे तरबूज किसान बेहाल, लाखो रुपये के तरबूज,लौकी, खीरा,गंडक नदी मे डूबा saran khabar

Image
✍️...पानापुर (सारण) : गंडक नदी के किनारे बसे तरबूज किसानो का हाल बेहाल हो गया है। कई किसान और उनके परिवार छाती पीट-पीटकर रो रहे है कि अब साहूकारो का पैसा कहां से चुकायेगे।कारण है शनिवार को आचानक गंडक नदी मे बढ़ते जलस्तर और सैकड़ो एकड़ मे लगे तरबूज,लौकी,खीरा तथा नेनुआ के फसल का डूबना।शनिवार को गंडक नदी के जलस्तर मे हो रहे वृद्धि के दर्जनो किसानो के सैकड़ो एकड़ मे लगे लाखो रूपये मूल्य के तरबूज, लौकी तथा खतरा का फसल डूब गया। जिससे सभी किसान तथा उनके परिवार को समझ नही आ रहा है कि अब क्या करे।समय से पहले नदी मे पानी आने के कारण नदी मे चारो ओर केवल तरबूज,खीरा तथा लौकी ही बहता हुआ दिखाई दे रहा है। 👉 साहूकारो से ब्याज पर रूपये लेकर करते है खेती : ◼️ थाना क्षेत्र के गंडक नदी के किनारे बसे बसहियाॅ,सोनवर्षा, रामपुररुद्र, सारंगपुर के दर्जनो किसान साहूकारो से ब्याज पर रूपये लेकर सैकड़ो एकड़ मे तरबूज,लौकी आदी की खेती करते है तथा फसलो को बेचकर साहूकारो का ब्याज सहित रूपये वापस करते है।लेकिन कोविड मे हुए लॉकडाउन के कारण फसले समय से नही बिक सके और ना ही मंडी मे जा सके।और ऊपर से समय से पहले पानी आकर कि...

दुष्कर्म व छेड़खानी करने का लगाया आरोप,मुड़वां खास गांव में एक दूसरे पर दुष्कर्म तथा छेड़खानी किए जाने का आरोप

Image
  इसुआपुर:-स्थानीय थाना क्षेत्र के मुड़वां खास गांव में एक दूसरे पर दुष्कर्म तथा छेड़खानी किए जाने का आरोप लगाया गया है ।मुड़वा खास गांव की नईमा बीवी द्वारा दर्ज कराए गए एफआईआर में उसी गांव के राम ईश्वर राम पर आरोप लगाया गया है कि उनकी 9 वर्षीय पुत्री को बहला-फुसलाकर वे अपनी पलानी में ले जाकर दुष्कर्म करने का प्रयास किए। जिसके चिल्लाने पर लोग इकट्ठा हो गए तथा बेटी की अस्मत बचाई। वहीं कथित तौर पर आरोपित को लोगों ने पकड़ लिया। जिसे उनके पुत्र ने छुड़ाया। हालांकि इस बाबत पुत्र व स्थानीय बीडीसी सदस्य हरेराम कुमार राम का कहना है मेरे पिता की उम्र लगभग 72 साल है। राजनीतिक द्वेष के चलते विरोधियों द्वारा ऐसा घिनौना आरोप लगाया गया है। ताकि मेरी छवि धूमिल हो सके। वहीं राम ईश्वर राम द्वारा भी स्थानीय थाने में एक एफआईआर दर्ज कराई गई है। जिसमें कहा गया है कि गांव के अशरफ मियां, भुअर मियां, जलालुद्दीन मियां, इजराइल मियां, इशराईल मियां, नईम मियां तथा छोटन मियां मेरे बथान के पास शराब पी रहे थे। जिसका विरोध करने पर उन लोगों ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए मेरे साथ गाली गलौज तथा मारपीट की। साथ...