गुरु शिष्या का रिश्ता हुआ तार-तार: लड़की को भगाकर ले जानेवाला महंत गिरफ्तार khabar lagatar

 बेगूसराय। बेगूसराय में एक बार फिर गुरु शिष्या का रिश्ता कलंकित हुआ जहां गुरु ने अपने शिष्या को बहला फुसलाकर भगा ले ले जाने का मामला प्रकाश में आया है। इस घटना के बाद गुरु के प्रति लोगों में काफी आक्रोश देखी जा रही है। मामला बेगूसराय जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के बनवारीपुर गांव स्थित शांति गुरुकुल राघवेंद्र आश्रम की है।

बताते चलें कि गुरुकुल के संचालक सह महंथ रामाधार चौरसिया पर बहला फुसलाकर भगा ले जाने संबंधी एफआईआर कंचन देवी ने 23 अप्रैल को भगवानपुर थाने में मामला दर्ज कराई थी।इस आलोक में भगवानपुर थाने की पुलिस ने एस.आई अमोद कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल के साथ छापेमारी कर पूर्वी चंपारण जिले के हिन्दू चकिया थाना क्षेत्र के चकिया गाँव के सुबोध चौरसिया के घर से आरोपित महंत व लड़की को बरामद किया।पीड़ित लड़की ने बताई कि महंत जी हमें बहला फुसलाकर पैसे व कथा वाचिका बनाने का प्रलोभन देकर हमें ले आए। मेरे साथ मारपीट भी किया गया व जबर्दस्ती करने की कोशिश की गई। पीड़िता की मां ने बताई कि महंथ जी मेरी बेटी को कथा वाचिका बनाने को बोले।मैंने मना कर दिया तो इसे बहला फुसलाकर लेकर भाग गए।

Comments

Popular posts from this blog

जन सम्पर्क विभाग,पूर्वोत्तर रेलवे,वाराणसी प्रेस विज्ञप्ति- 02

कोरोना को लेकर फरमान: शादी ब्याह में नाच-गाना बंद, रात 10 बजे से पहले निपटा लीजिये बारात और वरमाला

बाइक के धक्के से महिला की मौत,मचा कोहराम* छपरा-मुजफ्फरपुर एनएच 722 पर समस्तपुरा के समीप बाइक के धक्के से एक