मशरक में 274 लोगों को दिया गया कोरोना वैक्सीन Mashrak bihar
पिछले डेढ़ साल से पूरा विश्व कोरोना महामारी की चपेट में है। भारत में भी इस महामारी ने बीते वर्ष भी खूब कहर बरपाया था और इस साल भी कहर बरसाना शुरू कर दिया है। हर रोज कई जाने इस महामारी की भेंट चढ़ रही हैं। लेकिन इस वर्ष सरकार के प्रयासों से महामारी को रोकने के लिए वैक्सीन बना ली गई है। पहले यह वैक्सीन 60 साल के ऊपर के व्यक्तियों को लगाई जा रही थी। फिर 45 वर्ष से उपर के व्यक्तियों का लगाई जा रही है। और जल्द ही यह वैक्सीन 18 साल से ऊपर के सभी व्यक्तियों को लगाई जाएगी। पीएचसी के रविवार को 274 लोगों को वैक्सीन की लगाई गई। स्वास्थ्य प्रबंधक परवेज राजा ने यह जानकारी पत्रकारो को दी। उन्होंने लोगों से अपील की कि मास्क जरूर पहने व हाथों को सैनिटाइज करें। शारीरिक दूरी के नियम का पालन करें और ज्यादा से ज्यादा लोग वैक्सीन लगवाएं, ताकि इस महामारी से बचा जा सके।

Comments
Post a Comment