बैंक के तीन कर्मी हुए पॉजिटिव बैंक में लगा ताला, ग्राहकों की बढ़ी परेशानी



छपरा : सारण जिले के तरैया थाना क्षेत्र के मुरलीपुर नहर के समीप स्थित पंजाब नेशनल बैंक बंद होने से ग्राहकों की परेशानी बढ़ गई है। आपको बता दे की बैंक के तीन कर्मी कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद बैंक को बंद कर दिया गया है। हालांकि बैंक कब तक बंद रहेगा इसकी कोई सूचना नहीं है। फिलहाल बैंक के बाहर एक पोस्टर लगा है जिस पर लिखा है कि बैंक के तीन कर्मी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जिसको लेकर बैंक कुछ दिनों तक बंद रहेगा। बैंक के बंद होने से स्थानीय लोगों की परेशानी काफी बढ़ गई है। कोरोना के कारण सरकार की गाइडलाइंस के अनुसार बाजार समय से खुलता और बंद होता है ऐसे में कुछ ही समय में लोगों की अपने आवश्यक वस्तुओं की खरीदारी करनी होती है। ऐसे में पैसों की सख्त जरूरत है बैंक बंद रहने से लोगों की परेशानियां और बढ़ गई है। स्थानीय लोगों की मानें तो बैंक में कुल आठ कर्मी है वह चाहे तो सिर्फ दो कर्मी भी बैंक चला सकते हैं। जिससे लोगों को नगदी का आदान प्रदान किया जा सकता है।*

Comments

Popular posts from this blog

लॉकडाउन के बाद क्या 4 मई से ट्रेनें चलेंगी? बुधवार की बैठक में हो सकता है फैसला

सीएम योगी ने 15 दिन में कोरोना को हराया, जांच रिपोर्ट नेगेटिव आने पर सभी को. धन्यवाद कहा

आज दिन में पंचायत के अटौली गाँव में बजरंग क्रिकेट मैच के उद्धघाटन कार्यक्रम में भावी मुखिया प्रत्यासी कुँज मेगा मार्ट पप्पू सिंह शामिल हुए। साथ ही बच्चो को उत्साह भी दिलाये।