बिहार में भूकंप का झटका,कई जिलों में हिली धरती

 

*


*पटना।कोरोना संकट से जूझ रहे बिहार में इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है।बिहार के कई इलाकों में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए हैं।भागलपुर,मुंगेर,पूर्णिया, कटिहार समेत कई इलाकों में लोगों ने भूकंप का झटका महसूस किया है।यह झटका अब से थोड़ी देर पहले सुबह 7:55 बजेआया है।*

*कई जिलों से आ रही खबरों के मुताबिक लोगों ने भूकंप का हल्का झटका महसूस किया है।जब तक लोग यह समझ पाते कि झटका भूकंप का है,तब तक यह कंपन खत्म हो चुका था।सुबह सबेरे आए इस झटके के बाद ज्यादातर लोग अपने घरों से बाहर आ गए।उत्तर बिहार के जिलों में झटका ज्यादा महसूस हुआ है।मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.7 रही है।इसका केंद्र असम के तेजपुर में बताया जा रहा है।असम में भूकंप का केंद्र होने के कारण उत्तर बिहार के ज्यादातर इलाके इससे प्रभावित हुए हैं।सीमांचल में लोगों ने भूकंप के झटके को अच्छे तरीके से महसूस किया है।तेजपुर से 43 किलोमीटर पश्चिम में भूकंप का केंद्र रहा है।जमीन से 17 किलोमीटर नीचे इसका केंद्र रहा है।*

Comments

Popular posts from this blog

जन सम्पर्क विभाग,पूर्वोत्तर रेलवे,वाराणसी प्रेस विज्ञप्ति- 02

कोरोना को लेकर फरमान: शादी ब्याह में नाच-गाना बंद, रात 10 बजे से पहले निपटा लीजिये बारात और वरमाला

बाइक के धक्के से महिला की मौत,मचा कोहराम* छपरा-मुजफ्फरपुर एनएच 722 पर समस्तपुरा के समीप बाइक के धक्के से एक