मौसम विभाग ने एक से तीन मई के बीच प्रदेश के कई स्थानों पर आंधी और बारिश के आसार जताए हैं

 


मौसम विभाग ने एक से तीन मई के बीच प्रदेश के कई स्थानों पर आंधी और बारिश के आसार जताए हैं

उत्तर प्रदेश का मौसम एक बार फिर करवट ले रहा है, मौसम विभाग ने पहली से तीन मई के बीच प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर आंधी पानी के आसार जताये हैं, गुरुवार शाम से ही कुछ जिलों में यह बदलाव देखा भी गया, वाराणसी में तेज हवाओं ने लोगों को गर्मी से राहत दी। कुछ स्थानों पर आंधी भी आई,




मौसम निदेशक जे.पी.गुप्त ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवातीय दबाव के चलते राज्य के मौसम में बदलाव आएगा, इन तीन दिनों में राज्य के अलग-अलग अंचलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलेगी और बारिश होगी, पूर्वी यूपी में आंधी पानी का ज्यादा असर रहने की आशंका है,


मौसम निदेशक के अनुसार गुरूवार 29 अप्रैल को लखनऊ और आसपास के इलाकों में बदली छाई रहने और कहीं-कहीं छिटपुट बौछारें पड़ने की वजह स्थानीय मौसमी बदलाव था, प्रदेश में बीते चौबीस घण्टों के दौरान बांदा सबसे गरम स्थान रहा जहां दिन का तापमान 45.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, गोरखपुर, प्रयागराज, बरेली में भी दिन के तापमान में बढ़ोत्तरी हुई।

Comments

Popular posts from this blog

लॉकडाउन के बाद क्या 4 मई से ट्रेनें चलेंगी? बुधवार की बैठक में हो सकता है फैसला

सीएम योगी ने 15 दिन में कोरोना को हराया, जांच रिपोर्ट नेगेटिव आने पर सभी को. धन्यवाद कहा

मशरक में 274 लोगों को दिया गया कोरोना वैक्सीन Mashrak bihar