पूर्व उपमुख्यमंत्री का सांसद, विधायक व कार्यकर्ताओं ने किया भब्य स्वागत



 इशुआपुर (सारण) : पूर्व  उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी का डोइला गांव में पहुंचने पर महाराजगंज के सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल, तरैया विधायक जनक सिंह, छपरा विधायक सीएन गुप्ता, अमनौर विधायक कृष्ण कुमार मंटू सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ फूल माला पहनाकर भब्य स्वागत किया। पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी शुक्रवार को मशरक तरैया एस एच-73 और 90 से होकर तरैया भाजपा विधायक जनक सिंह के पुत्र के वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने को पहुंचे।आने के क्रम में मशरक में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व उपमुख्यमंत्री श्री मोदी को फुलमाला पहनाकर भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर प्रदेश भाजपा के महामंत्री पूर्व विधायक बिनय कुमार सिंह,पूर्व विधायक ज्ञानचन्द्र माॅझी, प्रदेश जदयू सलाहकार समिति के सदस्य कामेश्वर सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष वंशीधर तिवारी, पप्पु सिंह, जिला भाजपा अध्यक्ष रामदयाल शर्मा, पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष वेदप्रकाश उपाध्यक्ष, जिला उपाध्यक्ष रणजीत सिंह, मशरक के जिला पार्षद पुष्पा सिंह,पूर्व जिला पार्षद संजय कुमार सिंह, कुंज मेगा मार्ट प्रतिष्ठान के प्रोपराइटर पप्पू सिंह समेत बड़ी संख्या में जिला से लेकर मंडल के अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

लॉकडाउन के बाद क्या 4 मई से ट्रेनें चलेंगी? बुधवार की बैठक में हो सकता है फैसला

सीएम योगी ने 15 दिन में कोरोना को हराया, जांच रिपोर्ट नेगेटिव आने पर सभी को. धन्यवाद कहा

मशरक में 274 लोगों को दिया गया कोरोना वैक्सीन Mashrak bihar