इसुआपुर के रामपुर-अटौली पंचायत में टूटे हुए बिजली के नंगें तार व पोल को मुखिया प्रत्याशी पप्पू सिंह ने अपने निजी फंड द्वारा ठीक कराये, नंगें बिजली के तार व पोल दोनों को नए में परिवर्तन किया

इसुआपुर प्रखंड के रामपुर-अटौली पंचायत में सड़क के किनारे लगे बिजली का खम्भा व उसपर से खिंचा गया बिजली का नंगा तार पिछले आठ महीनों से टूटकर सड़क पर पड़ा हुआ था। इसकी सूचना कई बार विधुत विभाग में दी गई लेकिन विधुत विभाग के अधिकारियों द्वारा इसपर कोई सुनवाई नहीं की गई। हार-थककर पंचायत के मुखिया प्रत्याशी व कुंज मेगा मार्ट (मशरख) के संस्थापक पप्पू सिंह ने अपने निजी फंड द्वारा सड़क पर गिरे पोल व बिजली के नंगें तार को बदलवाया गया। कई बार सूचना देने के बावजूद विधुत विभाग के अधिकारियों द्वारा इसपर कोई करवाई नही की गई। सड़क पर गिरे बिजली के पोल व नंगें तार के चपेट में आकर अगर किसी व्यक्ति के साथ कोई बड़ी अनहोनी हो जाती तो विधुत विभाग के अधिकारियों की यह लापरवाही कितनी बड़ी साबित होती इससे आप अंदाजा लगा सकते है। बरहाल समाजसेवी व पंचायत के मुखिया प्रत्याशी पप्पू सिंह पंचायत की जनता के हित में जो भी कार्य करना होता है उसको करने में वह भरपूर सहयोग देते है।

Comments

Popular posts from this blog

लॉकडाउन के बाद क्या 4 मई से ट्रेनें चलेंगी? बुधवार की बैठक में हो सकता है फैसला

सीएम योगी ने 15 दिन में कोरोना को हराया, जांच रिपोर्ट नेगेटिव आने पर सभी को. धन्यवाद कहा

मशरक में 274 लोगों को दिया गया कोरोना वैक्सीन Mashrak bihar