सीएम नीतीश की प्रवासी मदजूरों से अपील, आप लोग अब बिहार में रहिए, हम भरपूर काम देंगे 🟪🟪🟪🟪🟪🟪🟪🟪🟪🟪🟪




मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने क्वॉरेंटाइन केंद्रों का डिजिटल निरीक्षण किया और प्रवासी मजदूरों से संवाद किया. मुख्यमंत्री ने क्वॉरेंटाइन केंद्रों पर दी जा रही सुविधाओं की जानकारी ली और केंद्र का मुआयना किया. 
🟦✝️🟦✝️🟦✝️🟦✝️✝️✝️
प्रवासी मजदूरों से सीएम नीतीश की अपील
मुख्यमंत्री ने सभी लोगों से अपील की है कि सब लोग क्वॉरेंटाइन सेंटर में रहे यह सब लोगों के हित में है. मुख्यमंत्री ने सभी को निर्देश दिया है की आप तमाम लोग बिहार में रहे सभी को बिहार में ही काम दिया जाएगा. सीएम नीतीश ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि इच्छुक लोगों का जॉब कार्ड बनाएं, सभी को उनके स्किल के अनुरूप रोजगार उपलब्ध कराएं.
🟪🟪🟪🟪🟪🟪🟪🟪🟪🟪
स्किल के अनुसार मिलेगा काम
श्रमिकों के स्किल के अनुरूप नए उद्योगों को बढ़ावा दें. पेवर ब्लॉक उद्योग की बिहार में असीम संभावनाएं हैं. जल जीवन हरियाली हर घर पक्की गली नली एवं अन्य योजना के तहत किए गए कार्यों में पेवर ब्लॉक का इस्तेमाल करें.
🟦🟦🟦🟦🟦🟦🟦🟦🟦🟦
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि महिलाओं को जीविका से जोड़ें ताकि उन्हें रोजगार मिल सके. मुख्यमंत्री ने प्रवासी मजदूरों से कहा है कि आप लोग बिहार में रहिए अपने श्रम बल एवं स्किल का यही उपयोग कीजिए आप सभी लोग बिहार के विकास में भागीदार बने.

Comments

Popular posts from this blog

जन सम्पर्क विभाग,पूर्वोत्तर रेलवे,वाराणसी प्रेस विज्ञप्ति- 02

कोरोना को लेकर फरमान: शादी ब्याह में नाच-गाना बंद, रात 10 बजे से पहले निपटा लीजिये बारात और वरमाला

बाइक के धक्के से महिला की मौत,मचा कोहराम* छपरा-मुजफ्फरपुर एनएच 722 पर समस्तपुरा के समीप बाइक के धक्के से एक