आज क्वारंटाइन सेंटर की समीक्षा करेंगे सीएम नीतीश, दस जिलों को चुना है



बिहार में फ़ैल रहे कोरोना वायरस को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार चिंतित दिखाई दे रहे हैं. इसके चलते उन्होंने गुरुवार को बड़ा फैसला लिया. उन्होंने कहा है कि अब पल्स पोलियो की तरह प्रवासी मजदूरों का डोर टू डोर स्क्रीनिंग होगा. इसके साथ ही आज नीतीश कुमार दस जिलों के प्रखंडों के क्वारंटाइन सेंटर की समीक्षा करेंगे. सीएम नीतीश कुमार आज 10 जिलों के प्रखंड स्तरीय क्वारंटीन सेंटरों की समीक्षा करेंगे. यह 10 जिले इस प्रकार हैं: पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, पूर्णिया ,गया ,बेगूसराय, रोहतास, मधुबनी, दरभंगा, सीतामढ़ी और शिवहर.इन सभी जिलों के जिलाधिकारियों को निर्देश दिया गया है की संबंधित जिले के जिलाधिकारी प्रखंड स्तरीय क्वारंटीन सेंटरों की समीक्षा हेतु लैपटॉप और इंटरनेट कनेक्शन की व्यवस्था सुनिश्चित करें ताकि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सीएम नीतीश कुमार प्रखंड स्तरीय क्वारंटीन सेंटरों की समीक्षा कर सकें.

Comments

Popular posts from this blog

जन सम्पर्क विभाग,पूर्वोत्तर रेलवे,वाराणसी प्रेस विज्ञप्ति- 02

कोरोना को लेकर फरमान: शादी ब्याह में नाच-गाना बंद, रात 10 बजे से पहले निपटा लीजिये बारात और वरमाला

बाइक के धक्के से महिला की मौत,मचा कोहराम* छपरा-मुजफ्फरपुर एनएच 722 पर समस्तपुरा के समीप बाइक के धक्के से एक