मशरक क्वारेंटाइन सेन्टर फरार हुए तीन व्यक्ति को पुलिस ने पकड़ा 🟪🟪🟪🟪🟪🟪🟪🟪🟪🟪


एकावना गांव के ब्रजेश राय के बीस वर्षीय पुत्र बिटू कुमार, सुनील राय के पच्चीस वर्षीय पुत्र निरज कुमार और विशुनपुरा गांव के स्व रघुनाथ सिंह के पच्चीस वर्षीय पुत्र लालबाबू राय सेन्टर पर से कर्मचारियों से बकझग कर फरार हो गए


मशरक प्रखंड के उच्च विद्यालय मशरक में खुले क्वारेंटाइन सेंटर से गुरूवार की मध्य रात्रि में सेन्टर से फरार हो रहें तीन व्यक्ति को बाजार क्षेत्र के डाक-बंगला चौक के पास गिरफ्तार कर लिया। मामले में सीओ ललित कुमार सिंह ने मशरक थाना में तीनों फरार हो रहें व्यक्ति पर प्राथमिक दर्ज कराया। मामले में दिये आवेदन में सीओ ललित कुमार सिंह ने आरोप लगाया है कि एकावना गांव के ब्रजेश राय के बीस वर्षीय पुत्र बिटू कुमार, सुनील राय के पच्चीस वर्षीय पुत्र निरज कुमार और विशुनपुरा गांव के स्व रघुनाथ सिंह के पच्चीस वर्षीय पुत्र लालबाबू राय सेन्टर पर से कर्मचारियों से बकझग कर फरार हो गए और घर के तरफ जाने लगें तो मौके पर सीओ ने दल बल के साथ पहुंचे तो तीनों से रास्ते में पूछताछ करने पर बकझग करने लगें तो उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। मामले में तीनो पर प्राथमिकी दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Comments

Popular posts from this blog

जन सम्पर्क विभाग,पूर्वोत्तर रेलवे,वाराणसी प्रेस विज्ञप्ति- 02

कोरोना को लेकर फरमान: शादी ब्याह में नाच-गाना बंद, रात 10 बजे से पहले निपटा लीजिये बारात और वरमाला

बाइक के धक्के से महिला की मौत,मचा कोहराम* छपरा-मुजफ्फरपुर एनएच 722 पर समस्तपुरा के समीप बाइक के धक्के से एक