*छपरा में मिले तीन और कोरोना पाजिटिव, एक की मौत* 🟦🟥🟦🟥🟦🟥🟦🟥🟦🟥



छपरा : जिले में तीन और कोरोना वायरस पॉजिटिव मरीज शनिवार को पाए गए, जबकि जिले के मढौरा थाना क्षेत्र के नेथुआ गांव निवासी 55 वर्षीय श्रीभगवान राय की मौत कोरोना वायरस के कारण हो गयी। पॉजिटिव पाए गए तीनों लोगों में मशरक थाना क्षेत्र के बहरौली गांव निवासी एक 65 वर्षीय वृद्ध तथा नयागांव थाना क्षेत्र के डुमरी बुजुर्ग गांव के 37 वर्षीय महिला और उसकी 12 वर्षीय पुत्री शामिल है । सिविल सर्जन डा माधवेश्वर झा ने बताया कि मसरख थाना क्षेत्र के बहरौली गांव निवासी 65 वर्षीय व्यक्ति कोलकाता से वापस आए थे, जबकि नयागांव थाना क्षेत्र के डुमरी बुजुर्ग गांव निवासी महिला और उसकी पुत्री हरियाणा के गुड़गांव से वापस आयी थी। इन तीनों व्यक्तियों का सैंपल कलेक्शन 20 मई को किया गया था और जांच में इन्हें पॉजिटिव पाया गया है। जबकि नयागांव थाना क्षेत्र के ही बहेरवा गाछी गांव निवासी 21 वर्षीय युवक की दूसरी जांच रिपोर्ट भी पॉजिटिव आयी है। पॉजिटिव पाए गए तीनों व्यक्तियों को सदर अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है। मशरक थाना क्षेत्र के बहरौली गांव निवासी 65 वर्षीय व्यक्ति को सैंपल कलेक्शन करने के बाद सदर अस्पताल के क्वॉरेंटाइन सेंटर में रखा गया था। जबकि नयागांव थाना क्षेत्र के डुमरी बुजुर्ग गांव की महिला और उसकी पुत्री का सैंपल कलेक्शन सोनपुर के अनुमंडलीय अस्पताल में किया गया था और दोनों को सोनपुर के अनुमंडलीय अस्पताल में बनाए गए क्वॉरेंटाइन सेंटर में भर्ती किया गया था। सभी को पॉजिटिव पाए जाने के बाद सभी को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि मढौरा थाना क्षेत्र के नेथुआ गांव निवासी व्यक्ति को इलाज के लिए पीएमसीएच पटना में भर्ती किया गया था, जहां उनकी मृत्यु शुक्रवार को हो गयी, जिसके बाद जांच के लिए सैंपल कलेक्शन किया गया था। मृतक को भी पॉजिटिव पाया गया है और उसके संपर्क में आने वाले व्यक्तियों को चिन्हित करने का काम शुरू कर दिया गया है।

Comments

Popular posts from this blog

लॉकडाउन के बाद क्या 4 मई से ट्रेनें चलेंगी? बुधवार की बैठक में हो सकता है फैसला

सीएम योगी ने 15 दिन में कोरोना को हराया, जांच रिपोर्ट नेगेटिव आने पर सभी को. धन्यवाद कहा

आज दिन में पंचायत के अटौली गाँव में बजरंग क्रिकेट मैच के उद्धघाटन कार्यक्रम में भावी मुखिया प्रत्यासी कुँज मेगा मार्ट पप्पू सिंह शामिल हुए। साथ ही बच्चो को उत्साह भी दिलाये।