सेमरिया पूर्वी व पश्चिमी समेत अन्य प्रखंडों के क्वारेंटाइन सेंटरोंे पर मुख्यमंत्री का होगा लाइव वेबकास्ट, तैयारी पूरी

  • डीएम सुब्रत कुमार सेन और एसपी हरकिशोर राय के द्वारा सारण जिला के गड़खा, परसा और रिविलगंज प्रखंड के कई प्रखंड स्तरीय क्वारेंटाइन कैंपों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में डीएम ने कैम्पों में उपलब्ध करायी गयी व्यवस्थाओं को देखा और आवासितों के कमरे में जाकर उनसे बात की और उनकी समस्या के बारे में भी पूछा। डीएम रसोई घर में भी गये और वहां तैयार किये जा रहे भोजन की गुणवत्ता देखी। डीएम के द्वारा कैम्पों में आवासितों की प्रति दिन हेल्थ स्क्रीनिंग कराने का निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी के द्वारा अंचलाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि सभी आवासितों का पंजीकरण कराना और आधार के साथ खाता विवरणी प्राप्त कर उसे आपदा विभाग के पोर्टल पर रजिस्टर काराना सुनिश्चत करें। डीएम के द्वारा क्वारेंटाइन कैम्पों पर कैम्प प्रभारी का नाम, पदनाम और मोबाइल नंबर भी लिखवा देने का निर्देश दिया गया। डीएम और एसपी के द्वारा गड़खा प्रखंड के मध्य विद्यालय चैनपुर भैसवारा, परसा प्रखंड के उच्च विद्यालय सह इंटर कॉलेज परसा और रिविलगंज प्रखंड के राजकीय मध्य विद्यालय सेमरिया पूर्वी का निरीक्षण किया गया और पदाधिकारियों को जरूरी निर्देश दिया गया। निरीक्षण के समय प्रशिक्षु आईएसस वैभव श्रीवास्तव तथा संबंधित प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी और अंचलाधिकारी भी उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

लॉकडाउन के बाद क्या 4 मई से ट्रेनें चलेंगी? बुधवार की बैठक में हो सकता है फैसला

सीएम योगी ने 15 दिन में कोरोना को हराया, जांच रिपोर्ट नेगेटिव आने पर सभी को. धन्यवाद कहा

आज दिन में पंचायत के अटौली गाँव में बजरंग क्रिकेट मैच के उद्धघाटन कार्यक्रम में भावी मुखिया प्रत्यासी कुँज मेगा मार्ट पप्पू सिंह शामिल हुए। साथ ही बच्चो को उत्साह भी दिलाये।