राशिफल 21 मई 2020


मेष : आप तन-मन से स्वस्थ होकर कार्य कर पाएँगे जिससे कार्य में उत्साह एवं उर्जा अनुभव करेंगे। आज आप पर लक्ष्मीजी की कृपादृष्टि रहेगी। परिवारजनों के साथ आनंद एवं उल्लास से समय बीतेगा। मित्र एवं सम्बंधिओं से घर का वातावरण प्रफुल्लित रहेगा।
वृषभ :   आज होने वाली घटनाओं से आप चिंतित रहेंगें। स्वास्थ्य खराब होने और आँखो में कष्ट होने की संभावना है। स्वजनों एवं परिवारजनों के विरोध एवं रूखेपन का सामना करना पड़ेगा। आज शुरू किये गए कार्य अपूर्ण रहेंगे। दुर्घटना हो सकती है, सावधान रहें।
मिथुन: धनप्राप्ति के लिए दिन शुभ है। मित्रों से अचानक हुई मुलाकात आनंददायी रहेगा। मित्रों से लाभ होगा। परिवारजनो में भी पुत्र, भाई एवं पत्नी से लाभ होने के संकेत हैं। आज आपको अच्छा खाना नसीब है।  व्यापार या नौकरी में लाभ होगा। आय में वृद्धि होगी। 
कर्क :  आप आज हर काम सरलता से संपन्न कर पाएँगे। नौकरी में आपके उच्च पदाधिकारी खुश रहेंगे। आपके पदोन्नति के योग हैं। परिवारजनों के साथ मुक्त मन से बातचीत होगी। घर की सज्जा में रुचि लेकर कुछ नया करेंगे। कार्य संदर्भ में बाहर जाना हो सकता है। माता के साथ सम्बंध अच्छे रहेंगे, सरकारी लाभ होगा एवं स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
सिंह : आज आप का दिन मध्यम फलदायी रहेगा। पूर्वनिर्धारित काम की तरफ आपका प्रयास रहेगा। आपका व्यवहार न्यायपूर्ण रहेगा।  आपमें आज क्रोध की मात्रा अधिक रहेगी। विदेश में रहनेवाले स्वजनों के समाचार मिलेंगे। संतानों एवं व्यापार की परेशानियों के कारण आज आपका मन अशांत रहेगा।
कन्या  : आज का दिन कोई भी नए कार्य का श्रीगणेश करने के लिए योग्य है। आज आपमें क्रोध की मात्रा अधिक रहेगी, इसलिए वाणी पर संयम रखें। परिवारजनों से उग्र चर्चा के कारण मनमुटाव न हो इसका खास ध्यान रखिएगा। आज धन का व्यय अधिक होगा। आज राज्य तथा सरकार विरोधी प्रवृतियों से दूर रहें ओर विवादों में न उलझें।
तुला  :  आज आपका दिन आनंद-प्रमोद में बितेगा। प्रणय के लिए आज का दिन अच्छा है और प्रियतम की संगत का आनंद मिलेगा। तन-मन की तंदुरस्ती अच्छी रहेगी। मान – सन्मान मिलेगा। अच्छे भोजन सुख की अनुभूति होगी।
वृश्चिक : आज आप के घर में सुखशांति और आनंद का माहौल रहेगा। आपका शारीरिक एवं मानसिक आरोग्य अच्छा रहेगा। धन जरूरी वस्तुओं पर ही खर्च होगा। बीमार व्यक्तियों के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। प्रतिस्पर्धीयों तथा शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। दफ्तर में सहकर्मीयों से अच्छा सहकार मिलेगा।
धनु  :  संतानो के आरोग्य एवं अभ्यास सम्बंधित चिंता से मन व्याकुल होगा। कार्यसफलता न मिलने पर निराश होने के योग हैं। क्रोध पर संयम रखिएगा। आज साहित्य एवं कला में आपकी रुचि रहेगी और मन में कल्पना की तरंगे उठेंगी। बौद्धिक चर्चाओं से दूर रहने की कोशिश करें।
मकर  :  आज आपकी मनःस्थिति और स्वास्थ्य कुछ अच्छे नहीं है। परिवार में क्लेशमय वातावरण से मन खिन्न रहेगा। शरीर में स्फूर्ति एवं प्रफुल्लता का अभाव रहेगा। अपनों से मनमुटाव का प्रसंग खड़ा हो सकता है। छाती में पीडा या कोई विकार हो सकता है। निद्रा का अभाव रहेगा। मानहानि होने की संभावना है। 
कुंभ : मानसिक रुप से आज आप बहुत हल्कापन महसूस करेंगे। आपके मन पर छाए हुए चिंता के बादल हटने से आपके उत्साह में वृद्धि होगी। घर में बंधु-बाँधवों के साथ मिलकर कोई आयोजन करने की संभावना हैं। उनके साथ समय आनंदपूर्वक बितेगा। मित्रों और स्वजनों से मुलाकात होगी। 
मीन : आज आप को व्यय पर संयम रखने की सलाह देते हैं। क्रोध और जिह्वा पर संयम रखने को कहते हैं अन्यथा इससे मानसिक दुख पहुंचने की संभावना है। धन की लेन-देन में सावधानी बरतें। आज आपका शारीरिक तथा मानसिक स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। परिवारजनों के साथ मनमुटाव होने की संभावना है।

Comments

Popular posts from this blog

लॉकडाउन के बाद क्या 4 मई से ट्रेनें चलेंगी? बुधवार की बैठक में हो सकता है फैसला

सीएम योगी ने 15 दिन में कोरोना को हराया, जांच रिपोर्ट नेगेटिव आने पर सभी को. धन्यवाद कहा

मशरक में 274 लोगों को दिया गया कोरोना वैक्सीन Mashrak bihar