वर्सोवा कब्रिस्‍तान में हुआ इरफान खान का अंतिम संस्‍कार


बॉलीवुड अभिनेता इरफान खान का निधन आज मुंबई में हो गया. मंगलवार को पेट के संक्रमण के बाद 53 वर्षीय अभिनेता को कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. इरफान 2018 से ही कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे. जानकारी के अनुसार डॉक्‍टरों की जांच के बाद उनके पार्थिव शरीर को अस्‍पताल से सीधे वर्सोवा के कब्रिस्‍तान ले जाया गया, जहां उनका अंतिम संस्‍कार आज 3 बजे हो गया.

इरफान के निधन के बाद बॉलीवुड के लगभग सभी सितारे शोक में हैं और अपना दुख सोशल मीडिया के जरिए सामने रख रहे हैं. इरफान के निधन की खबर सबसे पहले निर्देशक शुजीत सरकार ने अपने ट्विटर के जरिए दी थी. शुजीत के साथ इरफान और अमिताभ बच्‍चन ने फिल्‍म 'पीकू' में काम किया था.

Comments

Popular posts from this blog

लॉकडाउन के बाद क्या 4 मई से ट्रेनें चलेंगी? बुधवार की बैठक में हो सकता है फैसला

सीएम योगी ने 15 दिन में कोरोना को हराया, जांच रिपोर्ट नेगेटिव आने पर सभी को. धन्यवाद कहा

आज दिन में पंचायत के अटौली गाँव में बजरंग क्रिकेट मैच के उद्धघाटन कार्यक्रम में भावी मुखिया प्रत्यासी कुँज मेगा मार्ट पप्पू सिंह शामिल हुए। साथ ही बच्चो को उत्साह भी दिलाये।