इसुआपुर प्रखंड के आधा दर्जन गाँव के जरुरतमंद लोगों के बीच संस्कारदीप स्कूल प्रांगण में मुखिया संगम बाबा ने खाद्य सामग्री का वितरण किया


✝️🟥✝️🟥✝️🟥✝️🟥✝️🟥
रोजी-रोटी चलाने के लिये किसान-मजदूरों को अब खेतीबाङी पर ध्यान देना होगा- मुखिया संगम बाबा



इसुआपुर ( सारण ) :- कोरोना के आतंक ने पूरे देश में उथल-पूथल मचाकर पूरे देश के अर्थ व्यवस्था को बिगाड़ दिया है उक्त बातें इसुआपुर के मुखिया संगम बाबा ने कही । वहीं संगम बाबा ने बताया की प्रदेशों में कोरोना को लेकर  लाक-डाऊन होने से सभी कल-करखाने बंद हो चुके हैं और बाहर प्रदेशों के मजदूरों का हाल बदहाल होते जा रहा है । कोरोना से बचाव और अपनी जीवीकोपार्जन के लिये गाँव में किसान-मजदूरों को अब अपनी रोजी-रोटी चलाने के लिये खेती-गृहस्थी पर ध्यान देना होगा । वहीं मुखिया संगम बाबा ने अपने संस्कारदीप इन्टरनेशनल स्कूल के प्रांगण में इसुआपुर प्रखंड के विशुनपुरा, सहवां, महुली-शामकौङियाँ, अमदरह समेत आधा दर्जन गाँवों के जरुरतमंद लोगों के बीच खाद्य सामग्री का वितरण किया ।

Comments

Popular posts from this blog

लॉकडाउन के बाद क्या 4 मई से ट्रेनें चलेंगी? बुधवार की बैठक में हो सकता है फैसला

सीएम योगी ने 15 दिन में कोरोना को हराया, जांच रिपोर्ट नेगेटिव आने पर सभी को. धन्यवाद कहा

मशरक में 274 लोगों को दिया गया कोरोना वैक्सीन Mashrak bihar