राजद नेता ने रामपुर मठिया में जरूरतमंदों को राहत सामग्री देकर किया सम्मानित, चेहरे पर दिखी खुशी ✝️✝️✝️✝️✝️✝️✝️✝️✝️✝️


एकमा (सारण)। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने के लिए लागू लॉकडाउन के कारण दैनिक मजदूरों व जरुरतमंदों के बीच चरणबद्ध तरीके से राजद नेता श्रीकांत यादव की पहल पर जरूरी राहत सामग्रियों का वितरण कराया जा रहा है।इसी क्रम में बुधवार को एकमा प्रखंड के रामपुर विंदालाल के मठिया में समाजसेवी व राजद नेता श्रीकांत यादव के प्रतिनिधि सुभाष यादव द्वारा जरुरतमंदों के बीच चावल, दाल, सब्जी, मसाला, नमक, तेल, साबुन आदि देकर सम्मानित किया गया।  वहीं इन जरूरी सामानों को पाकर जरूरतमंदों के लोगों के चेहरे खिल उठे। इस दौरान लोगों से लॉकडाउन व सोशल डिस्टैंसिंग के नियमों का पालन करने की अपील की गई।इस अवसर पर नगर पार्षद जीतेन्द्र सिंह, विद्या प्रसाद, रत्नेश सिंह, धर्मेंद्र राय, भृगु राय, गौतम राय, मुकेश कुमार, छोटे लाल कुमार, दिनेश राय, कामेश्वर राय, राजेश राय, त्रिभुवन राय,  मो. जब्बार, रितेश पटेल, लालू कुमार आदि मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

लॉकडाउन के बाद क्या 4 मई से ट्रेनें चलेंगी? बुधवार की बैठक में हो सकता है फैसला

सीएम योगी ने 15 दिन में कोरोना को हराया, जांच रिपोर्ट नेगेटिव आने पर सभी को. धन्यवाद कहा

मशरक में 274 लोगों को दिया गया कोरोना वैक्सीन Mashrak bihar