*ग्रामीण की सजगता के कारण शराब सहित तस्कर हुआ गिरफ्तार ,वाहन जब्त* गड़खा थाना क्षेत्र के कुदर बाधा

गाँव मे बुधवार को ग्रामीणो ने एक शराब कारोबारी को बाइक से शराब ले जाने के दौरान पकड़ कर पुलिस को सौपा दिया। इस गाँव के कुछ लोग टहलने के लिए प्रतिदिन गाँव से दक्षिण खुले मैदान में जाते है बुधवार की प्रातः कुछ ग्रामीण और युवक टहल रहे थे। तभी एक व्यक्ति को बाइक से आते देखा गया। ग्रामीणो ने बाइक रोक जाँच पड़ताल किया। बाइक पर एक बोरा रखा हुआ था। जिसे खोला गया उसमे देशी शराब था जो पाँच पाँच लीटर के तीन पॉलीथिन में पैक था। इसकी सूचना पुलिस को दी गयी। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच बाइक सहित देशी शराब के साथ उस व्यक्ति को पकड़ थाना ले गयी। पुलिस ने बताया कि  पकडे गए व्यक्ति पूर्वी बलुआ गाँव के उदित राय है। जिसके पास से पंद्रह लीटर देशी शराब और एक बाइक जब्त किया गया है। बताते चले कि इस गाँव में कुछ दिनो से खुलेआम देशी शराब की बिक्री किया जा रहा है। जहा असामाजिक तत्वों के लोगों का जमावड़ा हो रहा है तो राहगीरों को आने जाने मे काफी कठिनाईयो का सामना करना पर रहा है। पुलिस एक दो बार छापेमारी भी किया है। जिसमें शराब बेचने वाले भागने मे सफल रहे जिसमे पुलिस को खाली हाथ लौटना पड़ा था।

Comments

Popular posts from this blog

लॉकडाउन के बाद क्या 4 मई से ट्रेनें चलेंगी? बुधवार की बैठक में हो सकता है फैसला

सीएम योगी ने 15 दिन में कोरोना को हराया, जांच रिपोर्ट नेगेटिव आने पर सभी को. धन्यवाद कहा

आज दिन में पंचायत के अटौली गाँव में बजरंग क्रिकेट मैच के उद्धघाटन कार्यक्रम में भावी मुखिया प्रत्यासी कुँज मेगा मार्ट पप्पू सिंह शामिल हुए। साथ ही बच्चो को उत्साह भी दिलाये।