राशिफल ⚛️ मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आज का दिन विपरीत फल प्रदान करने वाला है।....................................

🔱🕉️🔱
                       ⚛️  आज दिन भर सतर्क रहने की आवश्यकता है। सेहत नरम रहने से स्वभाव मे चिढ़चिढ़ापन आएगा फलस्वरूप किसी प्रियजन से मन मुटाव के प्रसंग बनेंगे। आर्थिक कारणों से चिंता बैचेनी रहेगी। कार्य क्षेत्र पर कुछ खास काम नही रहेगा। मनमाने व्यवहार के कारण आज कानूनी उलझनों में भी फंसने की संभावना है। आध्यत्म से जुड़े शान्ति मिलेगी।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन आपके लिये अनुकूल रहेगा। आज आप जिस भी काम को करेंगे उसमे में मनचाही सफलता मिलने से कार्य के प्रति उत्साह बढ़ेगा। नौकरी पेशा जातको को भी पूर्व में किये परिश्रम का फल आर्थिक या पदोन्नति के रूप में मिल सकता है। धर्म के गूढ़ रहस्यों को जानने की उत्सुकता रहेगी। संध्या का समय परिजनों के साथ आनंद से बीतेगा। संतानों के ऊपर खर्च होगा। वाणी में कटुता रह सकती है।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज का दिन व्यावसायिक दृष्टिकोण से आपके लिए लाभदायक रहेगा। आज के दिन आप अपनी वाकपटुता और मीठी वाणी से लाभप्रद सम्बंध विकसित कर सकेंगे। जो भविष्य के लिए अवश्य हितकर रहेंगे। आज आप में वैचारिक निखार आएगा।  परिजनों से सम्बन्ध मधुर रहेंगे। शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ्य रहेंगे। पुत्र से मतभेद हो सकते है।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन आपको शुभ फल देने वाला है। आज आप अपने व्यवहार कुशलता से किसी का भी दिल जीत सकते हैं।परंतु आज किसी भी प्रकार के सरकारी अथवा अचल संपत्ति के दस्तावेज करने के लिए दिन सही नही। व्यवसाय में आज भी अनिश्चितता का वातावरण रहेगा फिर भी दिमाग पर ज्यादा जोर नही डालेंगे। मित्र-परिजनों के साथ मनोरंजन के अवसर मिलेंगे। आज किये गए शुभकर्म अति लाभदायक सिद्ध होंगे।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज के दिन आपमें आवेश की मात्रा अधिक रहेगी। आस-पडोसी से आज अहम को लेकर टकराव हो सकता है। वाणी व्यवहार में नरमी रखें अन्यथा मान हानि हो सकती है। सरकारी कार्यो में असफलता मिलेगी। अनैतिक कार्यो से दूर रहें। सेहत के ऊपर खर्च करना पड़ेगा। घर का वातावरण अस्त-व्यस्त रहेगा। सावधानी से दिन व्यतीत करें। कल से परिस्थिति आज की अपेक्षा सुधरेंगी।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन आपके लिए लाभदायी रहेगा। आज आपको प्रत्येक कार्य का शुभफल प्राप्त होगा। परिवार में मनोकामना पूरी होने से वातावरण हर्षित रहेगा। आज सांसारिक सुख सुविधाओं की वस्तुएं संकलित करने पर धन अधिक खर्च होगा। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति होगी। भाग्योदयकारक समय रहेगा। व्यर्थ के खर्च पर नियंत्रण रखें अन्यथा आगे आर्थिक उलझन में पड़ सकते है।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन आपके लिए हानिकर रहेगा। पूर्व में किये निवेश का लाभ नहीं मिलने से निराश होंगे। महत्त्वपूर्ण कार्य अधूरे रहने से आर्थिक समस्या खड़ी होगी। कार्य क्षेत्र पर मंदी का सामना करना पड़ेगा। कमीशन के कार्यो से मध्यम लाभ होगा। आज के दिन मौन धारण करने से कई समस्याओं का समाधान स्वतः ही हो जाएगा। पारिवारिक वातावरण भी छोटी छोटी बातों पर अगर होगा। परिश्रम ना होने पर भी शारीरिक शिथिलता बन सकती है।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज के दिन आप शारीरिक एवं मानसिक रूप से चुस्त-दुरुस्त रहेंगे। परिवार के प्रति आज अधिक संवेदनशील रहेंगे। कार्य व्यवसाय से ज्यादा अपेक्षा नही रहेगी इसलिये आज घर में ही मनोरंजन एवं आराम में अधिक समय बितायेंगे। धार्मिक अथवा सार्वजिक स्थानों पर दान पुण्य का अवसर मिलेगा। घरेलू सुख सुविधाओं पर भी खर्च होगा। परिजनों के साथ आज का दिन बेहतर बीतेगा।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज के दिन कुछ ना कुछ हानि होने की संभावना है। आलस्य की प्रवृति के कारण आज आवश्यक कार्यो को भी अनदेखा करेंगे। परिवार में किसी से उग्र चर्चा होगी जिसके कारण दिन भर पश्चाताप रहेगा। नए कार्य की शुरुआत करने की इच्छा रहेगी परन्तु कर नही पाएंगे। अनैतिक कार्यो से मानहानि हो सकती है इसका ध्यान रखें। असंयमित दिनचर्या के कारण सेहत अकस्मात ख़राब हो सकती है।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। आज आपको हर क्षेत्र से संम्मान-ऐश्वर्य की प्राप्ति होगी। व्यापार आज अपेक्षा के अनुसार ना रहने पर भी प्रसन्न रहेंगे। आज आपकी वाणी की सौम्यता नए सम्बंध स्थापित करने में सहायता करेगी। घर के किसी बुजुर्ग से शुभकार्य करने की प्रेरणा मिलेगी। खर्च भी अधिक रहेगा। लंबी यात्रा टलेगी।  सेहत अचानक ख़राब हो सकती है।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। आज दिन भर शारीरिक रूप से चुस्त और मानसिक रूप से प्रसन्न रहेंगे। आज आपका सामाजिक व्यवहार बढ़ेगा। व्यवसाय को छोड़कर नौकरी पेशाओ को बिना मेहनत किये लाभ के अवसर मिलेंगे। मध्यान के बाद का समय प्रेम-प्रसंग, मनोरंजन में बिताएंगे। मित्रो के साथ बाहर घूमने का मौका आज नही मिल पाने का दुख होगा। स्त्री पक्ष को मायके अथवा ससुराल से लाभ होगा।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन आपके लिए उन्नति दायक रहेगा। घर हो या कार्य क्षेत्र पर आज सभी काम मे बड़ो का प्रोत्साहन मिलने परिश्रम के कार्यो को भी आसानी से कर लेंगे। आज व्यवसाय में लाभ पाने की इच्छा मन मे ही रह सकती है। आज सरकारी नियमो की पालना विशेष रूप से करें अन्यथा अनैतिक कार्यो में पड़ने से मान हानि के योग बनेंगे। परिजनों से मधुर भावनात्मक सम्बन्ध रहेंगे। मनोरंजन पर्यटन से आनंद मिलेगा। आकस्मिक धन लाभ होगा।

Comments

Popular posts from this blog

लॉकडाउन के बाद क्या 4 मई से ट्रेनें चलेंगी? बुधवार की बैठक में हो सकता है फैसला

सीएम योगी ने 15 दिन में कोरोना को हराया, जांच रिपोर्ट नेगेटिव आने पर सभी को. धन्यवाद कहा

मशरक में 274 लोगों को दिया गया कोरोना वैक्सीन Mashrak bihar