*परसा भाजपा ने खाद्य सामग्री का किया वितरण साथ ही किया सम्मानित कोरोना योद्धा पुलिस कर्मियों को* देश मे बढ़

 रहे नोवेल कोरोना वायरस  संक्रमण महामारी को लेकर देश में लगी दूसरी बार 19 दिन का लाकडाउन से हो रही भोजन की किल्लत को देखते हुए परसा  प्रखंड के बनौता पंचायत के मुजौना पट्टी महादलित बस्ती में सैकड़ो जरूरतमंदों के बीच चावल, दाल, आलू इत्यादि खाद्यान्न समाग्री परसा पूर्वी मंडल भाजपा अध्यक्ष संजय कुमार चौबे के अध्यक्षता में वितरण किया गया। साथ ही नोवेल कोरोना योद्धाओं को स्थानीय थानाध्यक्ष सुधीर कुमार के नेतृत्व में शामिल सभी सम्मानित पुलिसकर्मियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। तत्पश्चात थानाध्यक्ष सुधीर कुमार व पुलिस कर्मी एवं मंडल महामंत्री अजयनाथ पुरी मंडल उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह अरविंद कुमार गुप्ता विकास कुमार सिंह सुमन कुमार सिंह के द्वारा राहत सामग्री का पैकेट वितरित किया गया तथा लोगो से अपील किया गया कि लॉकडाउन का शत प्रतिशत पालन करे व बेवजह अपने घरो से बाहर नही निकले तभी हम सभी इस महामारी पर विजय हासिल कर सकते है।

Comments

Popular posts from this blog

लॉकडाउन के बाद क्या 4 मई से ट्रेनें चलेंगी? बुधवार की बैठक में हो सकता है फैसला

सीएम योगी ने 15 दिन में कोरोना को हराया, जांच रिपोर्ट नेगेटिव आने पर सभी को. धन्यवाद कहा

मशरक में 274 लोगों को दिया गया कोरोना वैक्सीन Mashrak bihar