कोलकता में इलाज के दौरान सेवानिवृत्त आंगनवाड़ी सेविका की मौत , शव पहुँचते ही मचा कोहराम ✝️✝️✝️✝️✝️✝️✝️✝️✝️✝️




मशरक के चांद बरवा गाँव मे कोलकता से इलाज के दौरान मौत हो जाने पर 62 वर्षीय महिला का शव पहुँचते ही परिवार में कोहराम मच गया। सेवानिवृत शिक्षक शिवकर्मा बैठा की पत्नी सेवानिवृत्त आंगनवाड़ी सेविका रागिनी देवी 62 वर्ष मार्च में हदय रोग के इलाज के लिए कोलकता गई । तभी कोरोना महामारी के चलते लॉक डाउन हो गया किसी निजी अस्पताल में इलाज नही होने के कारण एक रिश्तेदार के सहयोग से पीजीआई में भर्ती कराया । जहाँ आईसीयू में भर्ती महिला ने मंगलवार के रात अंतिम सांस ली। बुधवार को एम्बुलेंस से महिला का शव लेकर परिजन गाँव पहुँचे । गाँव मे आसपास के महिलाओं की भीड़ इकट्ठा हो गई ,शोकाकुल परिजनों में कोहराम मच गया।एम्बुलेंस में साथ आए पति , पुत्र एवं भाई का पीएचसी मशरक मेडिकल टीम ने जांच कर होम क्वारेंटाइन में रहने की सलाह दी । परिवार के सदस्यों ने गांव में ही अंतिम संस्कार किया। मृतक महिला अपने पीछे भरा पूरा दो लड़कों व तीन बेटियों से भरा पूरा परिवार छोड़ गयी है।

Comments

Popular posts from this blog

लॉकडाउन के बाद क्या 4 मई से ट्रेनें चलेंगी? बुधवार की बैठक में हो सकता है फैसला

सीएम योगी ने 15 दिन में कोरोना को हराया, जांच रिपोर्ट नेगेटिव आने पर सभी को. धन्यवाद कहा

आज दिन में पंचायत के अटौली गाँव में बजरंग क्रिकेट मैच के उद्धघाटन कार्यक्रम में भावी मुखिया प्रत्यासी कुँज मेगा मार्ट पप्पू सिंह शामिल हुए। साथ ही बच्चो को उत्साह भी दिलाये।