मशरक के सिंसई गांव में खेल खेलने गए तेरह वर्षीय बच्चे की पेड़ से गिरने से मौत 🛑🔘🛑🔘🛑🔘🛑🔘🛑🔘


मामले में मृतक बच्चे की पहचान सिसई गांव निवासी कन्हैया साह के तेरह वर्षीय पुत्र मनीष कुमार के रूप में हुई है
🛑🔴🛑🔴🛑🔴🛑🔴🛑🔴


मशरक थाना क्षेत्र के सिसई गांव में बुधवार को बच्चों के पेड़ पर दोला पाती खेलने के दौरान गिर जाने से एक बच्चे की मौत हो गई। मामले में मृतक बच्चे की पहचान सिसई गांव निवासी कन्हैया साह के तेरह वर्षीय पुत्र मनीष कुमार के रूप में हुई है।मामले में मृतक के परिजनों ने बताया कि शाम में गांव के बच्चों ने दोला पाती खेलने के इसे लिए बुला ले गये वही थोड़ी देर बाद हल्ला गुल्ला सुनकर गये तो वह वहां घायलावस्था में गिरा पड़ा था जिसे आनन फानन में मशरक पीएचसी पर लाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मामले में मशरक पुलिस ने बच्चे के शव को अपने कब्जे में यूडी केस दर्ज कर पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया। बच्चे के परिजनों के चित्कार से थाना परिसर का माहौल गमगीन हो गया।

Comments

Popular posts from this blog

लॉकडाउन के बाद क्या 4 मई से ट्रेनें चलेंगी? बुधवार की बैठक में हो सकता है फैसला

सीएम योगी ने 15 दिन में कोरोना को हराया, जांच रिपोर्ट नेगेटिव आने पर सभी को. धन्यवाद कहा

आज दिन में पंचायत के अटौली गाँव में बजरंग क्रिकेट मैच के उद्धघाटन कार्यक्रम में भावी मुखिया प्रत्यासी कुँज मेगा मार्ट पप्पू सिंह शामिल हुए। साथ ही बच्चो को उत्साह भी दिलाये।