शोक- संदेश ---------------- पटना 30 अप्रैल 2020 :- गंगा समग्र अभियान


के प्रदेश संयोजक श्री अजय यादव भाजपा सारण जिला के मीडिया प्रभारी श्री त्रिभुवन तिवारी , भाजपा नेता रणवीर राज, भाजपा मशरक दक्षिणी एवं उत्तरी के मंडल अध्यक्ष द्वय जमादार यादव एवं सुनील कुमार सिंह ने हिंदी फिल्म जगत के प्रख्यात फ़िल्म अभिनेता ऋषि कपूर के असामयिक निधन पर गहरा शोक एवं दुख व्यक्त करते हुए कहा की उनके निधन से हिंदी सिनेमा जगत को अपूरणीय क्षति हुई है। उपर्युक्त नेताओं ने अपने शोक संदेश में कहा की लंबे समय तक वे फिल्म प्रेमियों के दिलो पर छाये रहे। वे एक उत्कृष्ट एवं बहुमुखी प्रतिभा के धनी अभिनेता थे। ऋषि कपूर फ़िल्म अभिनेता के साथ-  साथ फ़िल्म निर्माता और निर्देशक भी थे।
उपर्युक्त नेताओं  ने स्व: ऋषि कपूर की आत्मा की शांति तथा उनके परिजनों एवं प्रशंसको को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

Comments

Popular posts from this blog

लॉकडाउन के बाद क्या 4 मई से ट्रेनें चलेंगी? बुधवार की बैठक में हो सकता है फैसला

सीएम योगी ने 15 दिन में कोरोना को हराया, जांच रिपोर्ट नेगेटिव आने पर सभी को. धन्यवाद कहा

मशरक में 274 लोगों को दिया गया कोरोना वैक्सीन Mashrak bihar