रेल मंत्रालय और भारत सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों की बुधवार यानी 29 अप्रैल को महत्वपूर्ण बैठक होने जा रही है. इस बैठक में देश में रेलवे के ऑपरेशन (ट्रेनें फिर से शुरू करने को लेकर) को लेकर चर्चा की संभावना है. सूत्रों के मुताबिक लॉकडाउन के बाद की स्थिति को देखते हुए यह मीटिंग काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही. इस बैठक में कोरोना के खौफ के बीच रेलवे के अलग अलग पहलुओं पर भी चर्चा होने की उम्मीद है. आपको बता दें कि भारतीय रेल ने 22 मार्च से ही अपनी सारी पैसेंजर ट्रेनें रद्द कर दी हैं. फिलहाल ट्रेनों को 3 मई यानी लॉकडाउन के अंतिम दिन तक रद्द रखा गया है. हालांकि 14 अप्रैल से रेलवे ने आगे की किसी भी तारीख के लिए टिकटों की बुकिंग पर रोक लगा दी है. बुधवार को होने वाली है अहम बैठक-मौजूदा समय में भारत में हर रोज 1500 के करीब कोरोना संक्रमण के नए मामले सामने आ रहे हैं. यहां ऐसे मरीजों की संख्या भी 30 हजार के करीब पहुंच चुकी है. ऐसे में सूत्रों की माने तो 3 मई के बाद भी ट्रेनों के जल्द शुरू होने के आसार कम हैं.
उत्तर प्रदेश : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करीब एक पखवाड़े के बाद कोरोना संक्रमण से मुक्त हो गए हैं। योगी ने शुक्रवार को ट्वीट कर यह जानकारी दी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को ट्वीट किया कि ”आप सभी की शुभेच्छा और चिकित्सकों की देखरेख से अब मैं कोरोना नेगेटिव हो गया हूं। आप सभी के द्वारा मुझे दिए गए सहयोग व शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद। इसके पहले 14 अप्रैल को मुख्यमंत्री योगी ने ट्वीट कर कोरोना संक्रमित होने की जानकारी दी थी। तब उन्होंने ट्वीट में कहा था ” शुरुआती लक्षण दिखने पर मैंने कोविड की जांच कराई और मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मैं सेल्फ आइसोलेशन में हूं और चिकित्सकों के परामर्श का पूर्णतः पालन कर रहा हूं। सभी कार्य वर्चुअली संपादित कर रहा हूं।” उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से पहले उनके कार्यालय के कई अधिकारी कोरोना संक्रमित पाये गये थे। अधिकारियों के संक्रमित पाये जाने के बाद योगी ने अपनी जांच कराई जिसमें उनके संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी।
पिछले डेढ़ साल से पूरा विश्व कोरोना महामारी की चपेट में है। भारत में भी इस महामारी ने बीते वर्ष भी खूब कहर बरपाया था और इस साल भी कहर बरसाना शुरू कर दिया है। हर रोज कई जाने इस महामारी की भेंट चढ़ रही हैं। लेकिन इस वर्ष सरकार के प्रयासों से महामारी को रोकने के लिए वैक्सीन बना ली गई है। पहले यह वैक्सीन 60 साल के ऊपर के व्यक्तियों को लगाई जा रही थी। फिर 45 वर्ष से उपर के व्यक्तियों का लगाई जा रही है। और जल्द ही यह वैक्सीन 18 साल से ऊपर के सभी व्यक्तियों को लगाई जाएगी। पीएचसी के रविवार को 274 लोगों को वैक्सीन की लगाई गई। स्वास्थ्य प्रबंधक परवेज राजा ने यह जानकारी पत्रकारो को दी। उन्होंने लोगों से अपील की कि मास्क जरूर पहने व हाथों को सैनिटाइज करें। शारीरिक दूरी के नियम का पालन करें और ज्यादा से ज्यादा लोग वैक्सीन लगवाएं, ताकि इस महामारी से बचा जा सके।
Comments
Post a Comment