जन सम्पर्क विभाग,पूर्वोत्तर रेलवे,वाराणसी प्रेस विज्ञप्ति- 02
वाराणसी,28 अप्रैल2020;पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन द्वारा कोविड-19 के संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए यथा सम्भव प्रयास किए जा रहे हैं। पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल के कर्मचारी पूरी कुशलता से विभिन्न प्रकार की सामग्री का उत्पादन कर रहे हैं तथा प्रतिदिन हर मंडल के बेहतर कार्य करने वाले कर्मचारी को मंडल स्तर पर "कोरोना वारियर आफ द डे" (Corona Warrior of the day) घोषित एवं प्रचारित कर उसका उत्साह वर्धन किया जा रहा है जिससे अन्य कर्मचारी भी कार्य करने हेतु प्रेरित होते रहें ।
इसी क्रम में वाराणसी मण्डल के विद्युत विभाग में सीनियर सेक्शन इंजीनियर/विद्युत (ऊर्जा) के पद पर कार्यरत श्री धनंजय सिंह अपने निर्धारित कार्यों के अतिरिक्त विद्युत सब स्टेशनों पर कार्यरत समस्त कर्मचारियों हेतु फेसमास्क, सेनिटाइजर की उपलब्धता तथा समय से कार्यस्थल को सेनिटाइज कराने की व्यवस्था करते हैं। श्री सिंह द्वारा मंडल चिकित्सालय में बने कोरोना वार्ड में आवश्यक विद्युत उपकरण लगवाकर निर्बाध विद्युत आपूर्ति कराई जा रही है। रेल प्रशासन के निर्देशानुसार मात्र 33 प्रतिशत कर्मचारी ही कार्य पर बुलाये जा रहे हैं इन सीमित कर्मचारियों द्वारा मंडल चिकित्सालय, मंडल कार्यालय एवं कालोनियों में विद्युत आपूर्ति कराई जा रही है। आपने सभी कर्मचारियों एवं उनके परिजनों को आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड करने हेतु प्रोत्साहित किया। श्री सिंह की कर्तव्यनिष्ठा सराहनीय है जिसके लिये इन्हें कोरोनॉ वारियर ऑफ द डे घोषित किया गया है ।
पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन द्वारा लाॅकडाउन अवधि में इस तरह के सराहनीय कार्य करने वाले रेलकर्मियों पुरस्कृत कर सम्मानित किया जाता रहेगा।
पूर्वोत्तर रेलवे को अपने इन कर्मचारियों पर गर्व है।
अशोक कुमार
जनसंपर्क अधिकारी,वाराणसी

Comments
Post a Comment