बिहार की आज की प्रमुख खबरें
👉वर्ग 6 से 12 की तरह ही कक्षा 1 से 5 के लिए भी ई-कन्टेंट विकसित किया जाएगा। विभिन्न कक्षाओं के पाठ्यक्रम की किताबों को डिजिटाइज करके उसे वेबसाइट पर उपलब्ध कराया जाएगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को शिक्षा विभाग को इस संबंध में पुख्ता तैयारी कर लेने का आदेश दिया ताकि सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र और छात्राएं घर बैठे पढ़ाई कर सकें।
👉लॉकडाउन के कारण बिहार से बाहर फंसे लोगों को मुख्यमंत्री विशेष सहायता के अंतर्गत सरकार लगातार राशि देना का कार्य किया जा रहा है। इसकी जानकारी देते हुए आईपीआरडी सचिव अनुपम कुमार ने बताया कि अभी तक 20 लाख 3 हजार 318 लोगों को राशि दी जा चुकी है।
👉सरकार ने क्वारेंटाइन सेंटर में रहने वाले लोगों को अफवाह से बचने की सलाह दी है। आईपीआरडी सचिव अनुपम कुमार ने कहा कि पूरे समाज को बचाने के लिए सब का सहयोग जरूरी है।
👉क्वारंटाइन सेंटरों में मिलने वाली सुविधा को लेकर जिला प्रशासन दृढ़ संकल्पित है। इसी क्रम में नवादा जिला प्रशासन के द्वारा प्रवासी मजदूरों के बच्चों को बेबी किट प्रदान की गई।जिला पदाधिकारी यशपाल मीणा अपने हाथों से बच्चों को बेबी किट गिफ्ट भेंट किये |
👉कोरोना संक्रमण की रोकथाम हेतु जिला प्रशासन तैनात है। इसी क्रम में मधेपुरा जिलाधिकारी ने COVID-19 के लिए बनाए गए आइसोलेशन वार्ड और अस्पताल का निरीक्षण किया। संबंधित सभी पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिया।
👉मानसिक तौर पर स्वस्थ रहने के लिए व्यायाम जरूरी है। इसी क्रम में बक्सर जिला के विभिन्न क्वॉरेंटाइन सेंटरों पर प्रातः काल में कुशल योग प्रशिक्षकों के द्वारा प्रवासी कामगार एवं मजदूर भाइयों को योगाभ्यास एवं व्यायाम नियमित रूप से करवाया जा रहा है ताकि प्रवासी कामगार एवं मजदूर भाइयों का शारीरिक स्वास्थ्य एवं मनोबल ठीक रहे।
👉लॉकडाउन के दौरान फंसे लोगों का देश के दूसरे राज्यों से आने का सिलसिला तो जारी है लेकिन अब दूसरे देश में फंसे भारतीय भी लौटने लगे हैं। इसी क्रम में नेपाल से लगभग 250 व्यक्तियों का भारत में आगमन हुआ। मोतिहारी जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर नेपाल से भारत आने वाले व्यक्तियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इसके बाद भोजन, पानी देकर सभी को इंटीग्रेटेड चेकपोस्ट, रक्सौल से बस द्वारा गंतव्य स्थान तक पहुंचाया गया।
👉दरभंगा जिलाधिकारी के निर्देश पर सभी पदाधिकारियों द्वारा 100 से अधिक पंचायत क्वारंटाइन केन्द्रों एवं जनवितरण प्रणाली की दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया। साथ ही क्वारंटाइन केन्द्रों में आवासित प्रवासी मजदूरों को देने वाली प्रदत्त सुविधा का जायजा भी लिया गया।
👉दिल्ली से मुजफ्फरपुर पहुंचे 1748 श्रमिक प्रवासियों का जिला प्रशासन के निर्देश पर जंक्शन पर ही सभी की स्क्रीनिंग की गयी एवं साथ में लाये गये सामानों को सैनिटाइज भी किया गया। सभी को भोजन, शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के बाद संबंधित क्वारंटाइन सेंटर भेजा गया।
👉COVID-19 संक्रमण की रोकथाम एवं बचाव को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सचेत है। इसी को लेकर वैशाली जिला प्रशासन द्वारा वीडियो कॉफ्रेंसिंग के माध्यम से जिला एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों के साथ किये गये कार्यों की समीक्षा की गयी एवं कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।
👉श्रमिक स्पेशल ट्रेन से प्रवासी श्रमिकों का बिहार पहुंचना जारी है। इसी क्रम में तेलंगाना से 358 श्रमिकों को लेकर श्रमिक स्पेशल ट्रेन बांका जंक्शन पहुंची। बांका जिला प्रशासन के निर्देश पर जंक्शन पर तैनात कर्मियों द्वारा सभी की स्क्रीनिंग एवं लगेज को सैनिटाइज किया गया। उसके बाद बस द्वारा सभी को संबंधित प्रखंड पंचायत के क्वॉरेंटाइन कैम्प में भेज दिया गया।
👉राज्य सरकार के निर्देश पर बेरोजगार श्रमिकों को रोजगार देने की मुहीम जारी है। इसी को लेकर किशनगंज जिलाधिकारी ने दिघलबैंक प्रखंड में मनरेगा के तहत श्रमिकों के बीच जॉब कार्ड का वितरण किया। जॉब कार्ड मिलने पर श्रमिकों ने सरकार के शुक्रिया किया।
👉कोरोना संक्रमण के बीच रूके हुए कार्यों को गति देने की कवायद शुरू हो चुकी है। इसी कड़ी में सीतामढ़ी जिलाधिकारी ने जिले में चल रही कार्ययोजनाओं में तेजी लाने का निर्देश दिया एवं अधिक से अधिक श्रमिक भाइयों को उक्त योजनाओं के अंतर्गत रोजगार देना सुनश्चित कराने का भी निर्देश दिया।
👉बिहारशऱीफ को स्मार्ट सिटी बनाने की कवायद शुरू हो चुकी है। इसी कड़ी में नालंदा जिलाधिकारी ने बिहारशरीफ स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के क्रियान्वयन की समीक्षा की। नगर निगम के विभिन्न 12 वार्डों में भी जन सुविधा केंद्र योजना का क्रियान्वयन किया जा रहा।
Comments
Post a Comment